क्राइम

बेटे को पिता पर था काला जादू करने का शक, चुपचाप लगा दिया था कैमरा; रिकॉर्डिंग देखने के बाद सन्न रह गए लोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 29, 2023, 07:33 PM IST

पुलिस के मुताबिक यह घटना 20 से 30 अप्रैल के बीच है। आरोपी के साथ ही बेटा अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन पिता और बेटे के बीच संबंध ठीक नहीं थे। बेटे को लगता था कि उसके पिता, काला जादू करते हैं। इसलिए वो अपने पिता से खफा रहता था।

Image

बेटा जिसे समझा था काला जादू, वो असल में था रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

दिल्ली (Delhi) में एक अजीब ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को अपने ही पिता पर काला जादू (Black Magic) करने का शक था, जिसके बाद उसने अपने पिता के कमरे में कैमरा लगा दिया था, इस कैमरे में जो घटना कैद हुई, उसने सबको हिलाकर रख दिया है। वीडियो देखकर पुलिस वाले भी भौचक रह गए।

बेटे को पिता पर था शक

पुलिस के मुताबिक यह घटना 20 से 30 अप्रैल के बीच है। आरोपी के साथ ही बेटा अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन पिता और बेटे के बीच संबंध ठीक नहीं थे। बेटे को लगता था कि उसके पिता, काला जादू करते हैं। इसलिए वो अपने पिता से खफा रहता था, एक दिन जब उसे ये शक हुआ कि उसके पिता कुछ करने वाले हैं तो उसने उनके कमरे में मोबाइल का कैमरा चालू करके सेट कर दिया। इसके बाद वहां से वो गायब हो गया। बाद में जब पिता कमरे से बाहर निकले तो उसने अपने मोबाइल बाहर निकाल लिया, जिसमें उसके पिता काला जादू तो नहीं करते दिखे, बल्कि एक बड़ा ही घिनौना अपराध करते हुए वो इस कैमरे में कैद हो गए।

क्या कैद हुआ कैमरे में

बेटे ने जब रिकॉर्डिंग खोला तो उसके पिता एक लड़की के साथ रेप करते दिखे। आरोपी ने पड़ोस की ही एक लड़की को अपना हवस का शिकार बनाया था। 68 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी के बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया। बुजुर्ग ने लड़की को किसी से भी कुछ न कहने के लिए धमकाया था। लड़की अभी तक दहशत में थी और जब घटना का वीडियो उसके पिता ने देखा तो उसके बाद लड़की ने पिता को सब कुछ बता दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी, पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला था और अक्सर उसके परिवार से मिलने आया करता था तथा धार्मिक यात्राओं में उनके साथ जाया करता था। पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे उसके घर के बाहर से बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। घटना तब की है, जब लड़की घर के बाहर अकेली खड़ी थी।

बेटा भी निकला 'शातिर'

इस वीडियो को देखने के बाद बेटे ने पुलिस के पास शिकायत नहीं की, उसने ये वीडियो पीड़िता के पिता को भेज दिया। डीसीपी ने कहा कि आरोपी के बेटे के खिलाफ कथित रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे पीड़िता के पिता को भेजने के लिए कार्रवाई को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस फोन से वीडियो भेजा गया और जिस पर प्राप्त हुआ उसे जब्त कर लिया गया है ताकि आरोपी के बेटे के अपराध को भी साबित किया जा सके।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article