दुनिया

भारत-अमेरिका के बीच हुए हथियार डील से सहमा पाकिस्तान, देने लगा गीदड़ भभकी; देखिए पूरी रिपोर्ट

India US Defence Deal: पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच अहम रक्षा सौदे हुए। इन सौदों से पाकिस्तान को डर सताने लगाने लगा है। आइए जानते हैं पाकिस्तान ने क्या कहा है?

India US Defence Deal: भारत-अमेरिका रक्षा डील के बाद से पाकिस्तान सहमा हुआ है। अमेरिका को गीदड़ भभकी देने लगा है। आपत्ति जताने लगा है। पाकिस्तान ने इस डील को देश के सुरक्षा हितों के लिए सीधा खतरा बताया है।

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

पाकिस्तान ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से अमेरिका को सूचित किया है कि पाकिस्तान की चिंताओं को ध्यान में रखे बिना भारत को उन्नत सैन्य हथियार का हस्तांतरण, दक्षिण एशियाई क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता और पारंपरिक संतुलन को कमजोर कर देगा। पाकिस्तान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर भारत और अमेरिका के बीच ऐसा सहयोग जारी रहा तो वह जवाबी कदम उठा सकता है, जिससे उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्या है ये हथियार सौदा

बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच अहम रक्षा सौदे हुए। इन सौदों में तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन बनाने की डील हुई है। इस डील में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है। साथ ही रीपर ड्रोन खरीदने पर भी मुहर लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article