क्राइम

Delhi Police के ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली

दिल्ली पुलिस के ASI के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है, उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, इस केस में सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Image

दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली के सिविल लाइंस थाने के बैरक में आत्महत्या का केस सामने आया है, दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने खुद के सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, मृतक एएसआई का नाम विजय कुमार है और वो दिल्ली पुलिस के सिविल लाइंस थाने के बैरक में तैनात था, इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई साल 1994 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था, इस दुखद घटना की जानकारी परिवार को दी गई है।

इस घटना में मौके से मृतक की ओर से लिखा हुआ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, विजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है

क्राइम टीम और एफएसएस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच बताया जा रहा है कि कि मृतक पुलिसकर्मी को किसी पारिवारिक समस्या से परेशान था जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNN) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article