क्राइम

कमाल है! परीक्षा के दौरान बालों के विग में ब्लूटूथ छुपाकर नकल करते पकड़े गए, बीकानेर में सामने आया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 09:39 PM IST

Cheating in RPSC Exam Bikaner: बीकानेर में राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी के परीक्षा में नकल का नया पैटर्न यानी बालों में विग पहनकर नकल का खेल सामने आया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान बीकानेर में मुन्नाभाई का नया कारनामा सामने आया है यहां आरपीएससीसी (RPSC Exam) द्वारा परीक्षा करवाई जा रही थी,

दूसरी पारी के दौरान दो परीक्षार्थी को पुलिस ने किया डिटेन बताते हैं कि ये कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम ने खुद की, कहा जा रहा है कि

दोनों कैंडिडेट विग लगाकर आये थे।

बताते हैं कि विग में ब्लूटूथ डिवाइस लगी थी, बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गंगाशहर थाना एरिया में कुछ सेंटर्स पर गड़बड़ी होने की सूचना मिली थी दूसरी पारी में वो खुद फील्ड में परीक्षा केंद्र चेक कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान एक कैंडिडेट के बालों पर मेटल डिटेक्टर से आवाज हुई, इसके बाद बालों में हाथ डालकर देखा तो पता चला कि विग पहनी हुई है, वहीं इसके बाद आसपास के सेंटर्स को खंगाला गया तो एक और परीक्षार्थी के हेयर विग

में ब्लूटूथ लगा मिला।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, ये कार्रवाई एसपी की स्पेशल टीम कर रही है ऐसा बताया जा रहा है अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है इसकी जानकारी निकालने में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article