क्राइम

बिहार के एक मास्टर साहब तो भू-माफिया निकले, 124 लोगों को बेच डाली सरकारी जमीन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 12, 2022, 12:04 AM IST

बिहार में कभी पुल की चोरी हो जाती है तो कभी टावर की। जमीनों की तो बात ही मत पूछिए, कभी दबंग कब्जा कर लेते हैं तो कभी माफिया। और तो और एक मास्टर साहब तो इतने बड़े चार सौ बीस निकले कि नदी किनारे की सरकारी जमीन को ही बेच डाला।

Image

बिहार में एक टीचर ने बेच दी करोड़ों की जमीन

बिहार में चोरों और बेईमानों के सामने सभी बेबस हैं। कभी पुलिस अधिकारी की पिस्टल चोरी हो जाती है, कभी रेलवे का इंजन तो कभी पुल। अब एक मास्टर साहब ने अलग ही लेवल का खेल खेला है। मास्टर साहब ने करोड़ों की सरकारी जमीन को आम लोगों को बेच दिया।

124 लोगों को बेची जमीन

मास्टर साहब का नाम संतोष महतो हैं। गोपालगंज के मांझा थाने के पास इन्होंने ऐसा खेल खेला है जिसमें अब कई अफसर नप चुके हैं। इन्होंने मांझा थाने के एक सरकारी स्कूल के पास की सरकारी जमान को 124 लोगों को बेच दिया है। इन जमीनों पर बकायदा खेती हो रही है।

नदी की थी जमीन

मास्टर साहब ने जिस जमीन को बेची थी, वो गंडक नदी के पास की जमीन थी। जो सरकारी थी। इस मामले में अफसरों के साथ भी मास्टर साहब की मिलीभगत की बात कही जा रही है। इस मामले में माझा प्रखंड के सीओ को उनके पद से हटा दिया गया है। जांच में भी कई अफसरों के नाम सामने आए हैं।

फर्जी काम को बना देता था असली

ऐसा नहीं है कि मास्टर ने लोगों से पैसे लेकर गलत जमीन दे दी हो। उसने बकायदा सरकारी जमीनों को जमाबंदी करवा देता था, रसीदें कटवा देता था। यही कारण था कि खरीददार भी उससे जमीन खरीदते रहे। मास्टर के यहां जब छापा पड़ा तो उसके घर से कई सरकारी दस्तावेज बरामद हुए। जमाबंदी के कागजात से लेकर, जमीन के नक्शे, सीओ की मुहर समेत कई ऐसी चीजें मिलीं, जिससे साफ हो जा रहा है कि इस खेल में मास्टर के साथ अधिकारी भी मिले हुए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article