बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हस पड़ेगें। चोरी और चोरों की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां चोर नहीं बल्कि प्यार के पंक्षी मिल गए।
मिली थी एटीएम काटने की सूचना
दरअसल पटना पुलिस को एक कॉल आई कि कंकड़बाग स्थित एटीम को चोर काटने की कोशिश कर रहे हैं। वो वहां पहुंचने और एटीएम को लूटने से बचाएं। यह कॉल देर रात आई थी।
क्यों हुआ शक
एटीएम कंट्रोल रूम से पुलिस को कॉल आई थी। यह कंट्रोल रूम मुंबई में स्थित है। वहां से कहा गया कि एक कंकड़बाग के एटीएम में दो लोग काफी देर से हैं। ये लोग न तो पैसे निकाल रहे हैं और न ही एटीएम से बाहर जा रहे हैं। ये शायद लूटरे हैं, जो एटीएम काटने की कोशिश कर रहे हैं।
पहुंची पुलिस तो खुला राज
पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली, तुरंत एक टीम के साथ अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो गए। हथियारों से लैस और लूटरों की तलाश में जब पुलिस वाले एटीएम के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। एटीएम के अंदर न तो कोई चोर था और न ही एटीएम को काटा जा रहा था। वहां एक प्रेमी जोड़ा था।
पुलिस ने क्या किया
पुलिस को देखते ही यह जोड़ा सहम गया और माफी मांगने लगा। इसके बाद पटना पुलिस ने कपल का सत्यापन करके उन्हें जाने दिया। साथ ही कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई।
