Bihar BJP MLA: बिहार में क्राइम का अपराध बढ़ता ही दिख रहा है। अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद दिख रहे हैं। ताजा मामला भाजपा के एक विधायक से जुड़ा हुआ है। भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। रश्मि वर्मा जिस क्षेत्र से विधायक हैं, उस क्षेत्र के व्यापारियों को लगातार फिरौती और धमकी वाले कॉल आ रहे हैं।
कौन हैं रश्मि वर्मा
भाजपा नेता रश्मि वर्मा बिहार के नरकटियागंज से विधायक हैं। उन्हीं को ये कॉल आया है, जिसकी रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोन करनेवाला गैंगस्टर उन्हें धमकी देते हुए कह रहा है कि वो अपनी हद में रहें, नहीं तो मार दिया जाएगा।
क्या कहा गैंगस्टर ने
धमकी देने वाले गैंगस्टर ने कहा- तुम विधायक हो ना, बहुत बड़ी पोस्ट है तुम्हारी। ठीक से रहो नहीं तो लालबत्ती की गाड़ी में चलना भूल जाओगी। मेरी बातों को आलतू फालतू मत समझना। एक बात याद रखना अब पिस्टल नहीं चलेगा सीधा AK-47 और कार्बाइन चलेगी। दम है तो रोक लेना।"
पुलिस ने क्या कहा
11 फरवरी को स्थानीय दुकानदार किशन कुमार को अपराधियों ने ₹20 लाख की फिरौती देने से इनकार करने पर गोली मार दी थी। कुमार का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि कॉल एक सेलफोन से किया गया था कॉल करने वाले ने खुद को शौकत अब्बास शेख के रूप में बताया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की यह कॉल तब आई जब विधायक ने किशन कुमार से मुलाकात की थी।
