क्राइम

Bihar News: दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद किया शादी से इनकार, महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

सारण पुलिस ने बताया कि शख्स को इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है।

Image

युवती ने लिया खौफनाक बदला

Saran News: सारण में एक महिला ने अपने परिचित एक शख्स पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक ने दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था जिससे गुस्साई युवती ने इस वारदात को अंजाम दिया। सारण पुलिस ने बताया कि शख्स को इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है।

दो साल से थे रिलेशनशिप में

सारण पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया, घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और लड़की को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। लड़की ने बताया कि दो साल से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। आज (1 जुलाई) दोनों छपरा अदालत में शादी करने वाले थे, लेकिन लड़के ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में मढ़ौरा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित लड़के को इलाज के लिए पटना के सृष्टि अस्पताल भेजा गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article