क्राइम

महिलाओं को 'शिकार' कहता था बरेली का सीरियल किलर, गन्ने के खेत में देता था 'खूनी' वारदात को अंजाम

Bareilly serial killer : पुलिस का कहना है कि कुलदीप की पहली शिकार 45 साल की महिला थी जो दवा खरीदने पास के ही एक गांव में गई थी। लापता होने के दो दिन बाद महिला का शव अपने चाचा के गन्ने के खेत में मिला। इस घटना के कुछ दिन बाद पास के ही एक दूसरे गांव में एक 55 साल की महिला का शव बरामद हुआ।

Image

पकड़ा गया बरेली का सीरियल किलर।

Bareilly serial killer : बरेली में महिलाओं की हत्या कर इलाके को दहला देने वाला सीरियल किलर आखिरकार पकड़ लिया गया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान 35 साल के कुलदीप कुमार गंगवार के रूप में हुई। बीते 14 महीों में नौ महिलाओं की हत्या हुई। इनमें से आरोपी ने फिलहाल छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस को लगता है कि उसने और महिलाओं की हत्या की होगी। फिलहाल, पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।

अधेड़ उम्र की महिलाएं होती थीं निशाना

रिपोर्टों में बरेली पुलिस के हवाले से कहा गया है कि गन्ने के खेत के पास वह कई महिलाओं के साथ बातचीत कर रहा था, इसी दौरान उसे पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि गंगवार ने जिन महिलाओं की हत्या की बात कबूली है, उनकी उम्र 45 से 65 साल के बीच थी। इन सभी महिलाओं का गला या तो दुपट्टे या साड़ी से घोंटा गया था। आरोपी गंगवार काफी शातिर है, वह महिलाओं की हत्या गन्ने के खेत में करता था। गन्ना की लंबाई ज्यादा होने की वजह से उसके लिए उसमें छिपना आसान होता था।

पुलिस ने गांवों में सीसीटीवी लगाए

रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी अनुराग आर्य ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस दौरान उसने महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि कुलदीप की पहली शिकार 45 साल की महिला थी जो दवा खरीदने पास के ही एक गांव में गई थी। लापता होने के दो दिन बाद महिला का शव अपने चाचा के गन्ने के खेत में मिला। इस घटना के कुछ दिन बाद पास के ही एक दूसरे गांव में एक 55 साल की महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कई गांवों में सीसीटीवी लगा दिए।

सात महीने तक रुक गया था हत्याओं का सिलसिला

हत्याओं का सिलसिला करीब सात महीने तक रुक गया था। इसके बाद दो जुलाई 2024 को छठवीं महिला की हत्या हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को घटना वाली जगह पर लेकर गया था। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने का तरीका आरोपी का एक जैसा था। वह महिलाओं की हत्या गला दबाकर करता था। या तो वह अपने हाथों से गला दबाता था या पीड़िताओं के दुपट्टे अथवा साड़ी से। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि सौतेली मां के कहने पर उसके पिता उसकी मां को पीटा करते थे। कुलदीप शादीशुदा है लेकिन उसके हिंसक व्यवहार को देखते हुए उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article