क्राइम

Bhagalpur Crime: सरकारी क्वार्टर में 4 लोगों की गला रेत कर हत्या, महिला सिपाही के पति ने वारदात को दिया अंजाम; जानें क्या है पूरा मामला

Bhagalpur Crime: बिहार के भागलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने भी सुसाइड कर लिया।

Image

चार लोगों की गला रेत का हत्या, भागलपुर पुलिस लाइन की CB-38 पुलिस क्वार्टर की घटना

Photo : PTI

Bhagalpur Crime: भागलपुर पुलिस लाइन में पांच शव मिले हैं। पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर 38 से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार को मारकर आरोपी पति ने आत्महत्या कर ली। इनमें पुलिस लाइन में रहनेवाली सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे और उसकी मां शामिल है। सभी का गला रेता गया है, जबकि पति ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी। नीतू एसएसपी कार्यालय में तैनात थी।

जानकारी के अनुसार, आपसी कलह के बीच वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने परिवार के चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी और कर्मी मौजूद हैं।

पति-पत्नी में होता था झगड़ा- डीआईजी

मौके पर पहुंचे डीआइजी विवेकानंद ने घटना के बारे में बताया कि कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है। चारों का गला रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव टंगा हुआ मिला है। मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि 'आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच का झगड़ा सड़क पर भी कई बार आ जाता था। कल शाम भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। हालांकि ये घटना कल्पना से परे है।

पुलिस लाइन में एंट्री बंद

पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। मीडिया को भी पुलिस ने कवरेज से रोक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बक्सर का रहने वाला है परिवार

मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की है। परिवार बक्सर का रहने वाला है। नीतू ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका दिया है। पुलिस लाइन में जाने वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article