नई दिल्ली: CBI ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.5 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में वांछित आरोपी उदित खुल्लर को UAE से भारत डिपोर्ट करवा लिया है।
उदित खुल्लर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंकों से लोन लेने का आरोप है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन अलग-अलग होम लोन के ज़रिए करीब 4.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच में सामने आया है कि उसने जिन प्रॉपर्टीज़ के कागज़ बैंकों में दिए थे, वो असली नहीं थे और न ही उसका मालिकाना हक उसके पास था।
CBI ने इंटरपोल और अबूधाबी पुलिस के सहयोग से उसे यूएई में पकड़ा और भारत लाने में कामयाबी पाई। शुक्रवार को उदित खुल्लर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लाया गया। CBI ने जानकारी दी है कि इंटरपोल के ज़रिए पिछले कुछ वर्षों में 100 से ज़्यादा भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है।
