क्राइम

बनासकांठा जमीन विवाद मामले में दीयोदर न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला! 37 को आजीवन कारावास

बनासकांठा जिले की दीयोदर की स्थानीय अदालत ने 23 साल पुराने भूमि विवाद से जुड़े हत्या और हिंसा के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 41 आरोपियों में से 37 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Image

डीसा के घड़ा गाव के जमीन विवाद मामले में 41 आरोपी दोषी करार

गुजरात के बनासकांठा दीयोदर की स्थानीय अदालत ने 23 साल पुराने एक जमीन विवाद से जुड़े हत्या और हिंसा के मामले में 41 आरोपियों में से 37 को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। यह मामला डीसा के घड़ा गांव का है, जहां भूमि विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था और दो लोगों की मौत हो गई थी।

मामला क्या था?

यह घटना 23 साल पहले अगथला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई थी। वर्ष 2001 में, डीसा तालुका के घड़ा गांव में ज़मीन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

न्यायालय का फैसला

दीयोदर न्यायालय में इस मामले की सुनवाई वर्षों तक चली। मामले में कुल 41 लोग आरोपी थे, जिनमें से 4 पुरुषों की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी थी। शेष 37 आरोपियों, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं, को अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दीयोदर न्यायालय का यह फैसला गुजरात की न्याय व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article