क्राइम

बुरे काम का बुरा नतीजा, पकड़ में आया चोर तो ट्रक मालिक ने किया ऐसा सलूक

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 12, 2022, 09:03 AM IST

कहते हैं कि कि बुरा काम का नतीजा बुरा ही होता है। पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक शख्स गट्टे से भरे ट्रक पर सवार होकर चोरी करता है। लेकिन उसे ट्रक मालिक ने पकड़ लिया और ट्रक के अगले हिस्से में बांधकर उसे पुलिस थाने ले गया।

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में जिसमें ट्रक चालक चालक ने शख्स को बंपर से बांध दिया। बंधे हुए शख्स के साथ एक व्यक्ति बैठा हुआ हैं। वो बता रहा है कि इस शख्स ने उसके ट्राले से गट्टों को चोरी किया है और वो आरोपी को पुलिस के हवाले करने जा रहा है। जबकि दूसरी वीडियो में यहीं नौजवान इसी ट्राले के पीछे से ट्राले पर चढ़ कर गट्टे को चोरी कर के अपने 1 साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर के भागने की कोशिश में था लेकिन वो ट्रक मालिक के हत्थे चढ़ गया।

इस वीडियो के बारे में जब डीएसपी मुक्तसर जगदीश कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उनके ध्यान में यह वीडियो आ चुकी है और इसको वेरीफाई करके कार्रवाई की जाएगी। इसके पीछे की वजह भी जानने की कोशिश की जाएगी। दरअसल आरोपी ट्रक से किसी गट्टे को सड़क पर गिरा देता है। उस ट्रक के पीछे पीछे एक शख्स मोटरसाइकिल पर सवार है। जैसे ही गट्टा सड़क पर गिरता है उसी वक्त ट्रक पर सवार आरोपी सड़क पर कूट कर गट्टे को उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन ट्रक चालक के हत्थे चढ़ जाता है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article