Delhi: शख्स ने सुसराल पक्ष पर बरसाई गोलियां, पत्नी समेत 2 सालोंं की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 09:37 AM IST

राजधानी दिल्ली में एक खूनी वारदात सामने आई है। देर रात शकूरपुर बस्ती स्थित यादव कॉलोनी में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक ही हालत गंभीर है।

Delhi: शख्स ने सुसराल पक्ष पर बरसाई गोलियां, पत्नी समेत 2 सालोंं की मौत

Delhi Crime News: दिल्ली के पुलिस को रविवार की देर रात शकूरपुर बस्ती के यादव कॉलोनी से कॉल मिली कि 4 लोगो को गोलियां लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो देखा सुरेंदर, विजय, सीमा, और बबिता को गोली लगी है ईलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और बबिता की हालत गंभीर है जिसका ईलाज अभी भी चल रहा है।

ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद

 पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि हरेंद्र नाम के शख्स का अपने सुसराल पक्ष से विवाद चल रहा था और कल देर रात उसके सुसराली उसके घर पर आए थे जहां हरेंद्र ने अपने दो सालों, पत्नी और साले की पत्नी पर गोलियां बरसा दी। इस गोलीकांड में हरेंद्र की पत्नी सीमा, विजय और सुरेंद्र दोनो सालों की मौत गई। 

आरोपी अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने सुभाष पार्क पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है कि ऐसे कौन से कारण थे जिसके चलते  हरेंद्र ने तीन लोगों की हत्या कर दी।

End of Article