Bihar News: सरकारी कर्मचारी बनकर चोर काट ले गए 60 फीट लंबा पुल, बिहार के रोहतास में वारदात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 12:00 PM IST

बिहार के रोहतास से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सरकारी कर्मचारी बनकर चोरों ने 60 फीट लंबे स्टील ब्रिज को काट कर चुरा ले गए। बड़ी बात यह कि चोरी को अंजाम देने के लिए गैस कटर और जेसीबी मशीन इस्तेमाल में लाई गई थी।

Bihar News: सरकारी कर्मचारी बनकर चोर काट ले गए 60 फीट लंबा पुल, बिहार के रोहतास में वारदात

बिहार के रोहतास से एक ऐसी खबर आई है जो हैरान करने वाली है। चोरों ने 60 फीट लंबे ब्रिज काटकर चुरा ले गए और प्रशासन को भनक तब लगी जब ग्रामीणों ने जानकारी दी। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अरशद कमाल शम्सी का  कहना है कि गांव वालों ने बताया कि जो लोग स्टील के ब्रिज को काट रहे थे उन्होंने खुद के बारे में मैकेनिकल विभाग का कर्मचारी बताया था और उसकी वजह से किसी को शक नहीं हुआ। चोरों ने ब्रिज को काटने के लिए गैस कटर, जेसीबी का इस्तेमाल किया था। 

सरकारी विभाग को पता न चला
ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो उन्हें लगा कि जो लोग पुल को काटने का काम कर रहे हैं वो किसी विभाग से होंगे। पूछने पर चोर विश्वास के साथ बताते भी थे कि उनका संबंध मैकेनिकल डिपार्टमेंट से हैं। लेकिन कहीं न कहीं शक होता था। जब तक लोगों को लगा कि जो लोग पुल काटने का काम कर रहे हैं वो किसी सरकारी विभाग से नहीं है तब तक वो अपना काम कर चुके थे। पुल के कटने के बाद लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी और उसके बाद पता चला कि ब्रिज काटने वाले चोर थे। 

End of Article