Moose Wala Killing Suspects List: ये हैं सिद्धू मूसे वाला की हत्या में शामिल संदिग्ध, देखें तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 06:41 PM IST

Sidhu Moose Wala's killing suspects list: यहां आठ संदिग्धों की सूची दी गई है जिनपर  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

Moose Wala Killing Suspects List: ये हैं सिद्धू मूसे वाला की हत्या में शामिल संदिग्ध, देखें तस्वीरें

Sidhu Moose Wala Murder Suspects: पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसकी हत्या में शामिल संदिग्ध के नाम सामने आ रहे हैं, यहां हत्या में शामिल संदिग्धों की सूची यहां दी गई है, जानिए उनके बारे में साथ ही उनकी तस्वीरें भी देखें।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसा वाला की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस बेहद सक्रिय है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में छापेमारी के दौरान एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, इस संदिग्ध पर पंजाबी सिंगर की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इस बीच, पंजाब पुलिस संदिग्धों की लिस्ट पर काम कर रही है और कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है।

यहां आठ संदिग्धों (Eight Suspects) की लिस्ट दी गई है और जानिए उनके बारे में-

मनप्रीत सिंह मन्नू

पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते सिद्धू मूस वाला हत्याकांड में पहली सफलता हासिल की और मनप्रीत सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। मनप्रीत सिंह मन्नू पंजाब के तरनतारन जिले के कुसा के रहने वाला है, मनप्रीत सिंह अदालत में पेश हुआ और उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है।

जगरूप सिंह रूपा

पंजाब के तरनतारन जिले के जौरा निवासी जगरूप सिंह रूपा

हरकमल

हरकमल को रानू के नाम से भी जाना जाता है, जो पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है।

प्रियव्रत

हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गाडी गांव के रहने वाले प्रियव्रत उर्फ ​​फौजी, फौजी कथित तौर पर सोनीपत में गैंगस्टर बिट्टू बरोना के पिता की हत्या में शामिल था। फौजी भी रामकरण गिरोह का सदस्य था और वहां शार्पशूटर का काम करता था। फौजी के खिलाफ दर्जनों गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज हैं, जिनमें दो हत्याएं भी शामिल हैं।

मनजीत

हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गाडी गांव का रहने वाला मंजीत उर्फ ​​भोलू

सौरव

सौरव उर्फ ​​महाकाल महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है।


संतोष जाधव

संतोष जाधव, महाराष्ट्र के पुणे का मूल निवासी है

सुभाष बंडुरा

राजस्थान के सीकर का रहने वाला है सुभाष बंडुरा

End of Article