तेलंगाना में एक युवती के साथ 6 लोगों ने किया बलात्कार, आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2020, 08:44 PM IST

Six people raped woman in Telangana: तेलंगाना में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है, महिला का आरोप है कि 6 लोगों ने उसका बलात्कार किया जिसमें 2 नाबालिग भी हैं।

तेलंगाना में एक युवती के साथ 6 लोगों ने किया बलात्कार, आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल

हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 26 साल की एक महिला से दो नाबालिगों समेत छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह महिला अपनी बहन का इलाज कराने निजामाबाद आयी थी और 24 अगस्त की रात को उसके साथ यह वारदात हुई।अधिकारी ने बताया कि उस रात को वित्तीय मदद करने के नाम पर दो नाबालिग समेत छह लोगों ने उसे अपने साथ आने को कहा और वे उसे सूनसान जगह पर ले गये जहा उन्होंने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मंगलवार रात डेढ़ बजे एक पुलिस गश्ती दल को ये लोग नजर आये और जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो वे वहां से भाग गये।पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई और फिर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किये गये हैं और दोनों लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। महिला वित्तीय समस्याओं से जूझ रही थी और उसने पुलिस को बताया कि उसे बहन के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

तेलंगाना में ही एक अन्य महिला ने 139 लोगों पर लगाया बलात्कार का आरोप

तीन दिन पहले ही हैदराबाद के पंजागुट्टा थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीते वर्षों में 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। महिला की शिकायत के मुताबिक 139 लोगों ने बीते सालों में उसका अलग-अलग स्थान पर यौन शोषण किया तथा धमकी दी। वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई। पुलिस ने बताया कि इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है महिला का विवाह के सालभर बाद 2010 में तलाक हो गया था। उसने कहा कि उसके पूर्व पति के कुछ परिजनों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया, महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें महिला ने उसके साथ बलात्कार करने वाले 139 पुरुषों के नाम भी लिखे हैं, उसकी शिकायत के बाद पंजागुट्टा पुलिस ने 139 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। 

End of Article