दिल्ली से सटे सोनीपत से दिल दहलाने वाली खबर, आशिक बना हत्यारा, जांच में आई सनसनीखेज जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2020, 06:17 PM IST

Sonipat crime news: दिल्ली से सटे सोनीपत से एक ऐसी खबर आई जो दिल दहलाने वाली है। हत्यारे ने एकतरफा प्यार में अपनी माशूका की हत्या कर दी और हत्या वाली पूरी रात उसके परिवार से बात भी करता रहा।

दिल्ली से सटे सोनीपत से दिल दहलाने वाली खबर, आशिक बना हत्यारा, जांच में आई सनसनीखेज जानकारी

नई दिल्ली। उसके न जाने कितने सपने थे और सपने को पूरा करने के रास्ते में बाधाएं थी। उसने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं है। वो अपने ही सैलून में मरी हुई अवस्था में पाई गई। सोनीपत स्थित उस सैलून को जब खोला गया तो हर कोई दंग था। पीड़िता का शव बेड बॉक्स में था और उसके गले पर जो निशान थे वो गवाही दे रहे थे उसे गला घोंट कर मारा गया है।

एकतरफा प्यार में हत्या
पीड़िता की पहचान शिवानी के रूप में हुई और वो अपने करियर को आगे बढ़ाने में जुटी हुई थी। टीडीआई सिटी कुंडली में वो अपनी बहन और बिजनेस साझेदार नीरज के साथ सैलून चलाती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को आरिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया है कुंडली पुलिस ने इस मामले में एससी, एसटी एक्ट के साथ साथ साक्ष्यों को मिटाने की भी धाराएं लगाई हैं।


सैलून में किया कत्ल और सैलून में छिपाया
पीड़िता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थी और उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर थे। डीएसपी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी आरिफ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि  उसने न केवल हत्या को अंजाम दिया बल्कि वारदात वाली रात पीड़िता के परिवार के संपर्क में था। कोविड 19 का टेस्ट कराए जाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

हत्या वाली रात पीड़िता के परिवार से की बात
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हत्या शुक्रवार शाम को ही की गई थी। ऐसी जानकारी में है कि हत्या वाले दिन नीरज शहर से बाहर था। आरोपी ने पीड़िता के दुपट्टे ही गला घोंट दिया और उसके शव को नीरज के बेड में डाल गया। हत्या के बारे में तब जानकारी मिली जब बेड से दुर्गंध आने लगी। उसके बाद उसे शिवानी की लाश मिली। पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरिफ उसे लगातार परेशान करता था। 



End of Article