Delhi: सोनिया गांधी के PA के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पीपी माधवन ने आरोपों को नकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 08:08 PM IST

Sonia Gandhi's PA: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। हालांकि उन्होंने आरोपों को नकार दिया है।

Delhi: सोनिया गांधी के PA के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पीपी माधवन ने आरोपों को नकारा

दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। 506 और 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपने खिलाफ रेप केस पर सोनिया के पीए ने कहा कि यह बिल्कुल निराधार है, यह एक साजिश है। 

दिल्ली पुलिस का बयान है कि 25 जून को उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी। आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप 71 साल के एक व्यक्ति पर लगाए गए हैं। वह एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के PS के रूप में कार्यरत हैं। 

दिल्ली पुलिस ने 26 साल की महिला की शिकायत पर सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया। 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और मामले की शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। 

अधिकारियों ने कहा कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। पति कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में काम करता था। वह होर्डिंग लगाता था।

End of Article