गाजियाबाद: हिजाब के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 09:05 PM IST

Ghaziabad News: हिजाब समर्थक महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कथित घटना रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई।

गाजियाबाद: हिजाब के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, वायरल हुआ वीडियो

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिजाब पहने महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने डंडों का इस्तेमाल किया। तीन दिन पुराना ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिससे हाथापाई हुई। पुलिस ने बताया कि बाद में मामला शांत हुआ।

सीओ अभय कुमार ने बताया कि घटना रविवार की है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस की एक टीम गश्त पर थी, तो उन्होंने 10-15 महिलाओं को विरोध करते देखा। धारा 144 लागू करने का फैसला करने के बाद ही समूह तितर-बितर हो गया। मामले की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है। 

रविवार को खोड़ा के नवनीत विहार में हिजाब को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं के पास विरोध प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं थी। इस वजह से स्थानीय पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाना पड़ा। भीड़ और पुलिस टीम के बीच भी हाथापाई हुई। आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।

End of Article