सांसद विनोद चावड़ा के भांजे अक्षय लोचा की हत्या, कार में संदिग्ध हालत में मिली लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2021, 06:42 AM IST

कच्छ से लोकसभा सांसद विनोद चावड़ा के भांजे अक्षय लोचा की गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सांसद विनोद चावड़ा के भांजे अक्षय लोचा की हत्या, कार में संदिग्ध हालत में मिली लाश

कच्छ से लोकसभा सांसद विनोद चावड़ा के भांजे अक्षय लोचा की लाश गुजरात के कच्छ के नखत्राणा तहसील के कोटड़ा इलाके में कार में संदिग्ध हालत में लाश मिली। अक्षय लोचा को किसी ने सीने में गोली मारी। पुलिस ने मृतक के पास से रिवॉल्वर भी बरामद की है। 

सांसद विनोद चावड़ा हॉस्पिटल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा करके मृतदेह को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
पुलिस ने घटना की जांच के लिए FSL की मदद मांगी। पुलिस ने घटना की जांच के लिए तफ्तीश शुरु कर दी है।

अक्षय लोचा कुछ दिन पहले ही अमेरिका से डॉक्टरी की पढ़ाई करके गुजरात आए थे। 

End of Article