Jammu and Kashmir: सेना के यंग मेजर ने खुद को एके-47 से मारी गोली, मौके पर ही मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2021, 05:34 PM IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक शिविर में सेना के 29 वर्षीय मेजर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

Jammu and Kashmir: सेना के यंग मेजर ने खुद को एके-47 से मारी गोली, मौके पर ही मौत

जम्‍मू-कश्‍मीर के रामबन ज‍िले से सनसनीखेज घटना सामने आई है जिले में सेना के एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया पुल‍िस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निवासी मेजर परविंदर सिंह शनिवार रात बनिहाल के खारी इलाके के महूबल में शिविर के अंदर अपने आवासीय क्वार्टर में थे और उसी समय उन्होंने AK-47 राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि अधिकारी हाल ही में कंपनी कमांडर के रूप में शिविर से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी के इस कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उसने अपने ही कमरे में AK-47 राइफल से खुद को गोली मारी

जांच के दौरान पाया गया कि उसने अपने ही कमरे में एके 47 राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उनके फोन के रेकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है उसके बाद ही बाकी की बातों का पता चलेगा पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

End of Article