Gurugram Crime News: 21 साल की लड़की का नहाते समय बनाया VIDEO, फिर की छेड़खानी; दो लोग गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 02:51 PM IST

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक लड़की के साथ छेड़खानी और फिर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Gurugram Crime News: 21 साल की लड़की का नहाते समय बनाया VIDEO, फिर की छेड़खानी; दो लोग गिरफ्तार
Photo Credit: ANI

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक फिर लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। दरअसल जिले के बिलासपुर इलाके में कुछ लोगों ने 21 साल की लड़की के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से छेड़खानी की और नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिलासपुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

जन्मदिन की पार्टी करने के बहाने से लड़की के घर में घुसे 5 लड़के

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली है और गुरुग्राम में किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को जब वो अपने कमरे में थी, तभी पड़ोस में रहने वाले पांच लड़के वहां घुस आए। उन्होंने मेरे कमरे में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी करने की बात कही। 

मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर दो संदिग्धों को किया अरेस्ट

लड़की ने कहा कि पहले तो मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में जन्मदिन की पार्टीके लिए हां कर दिया। पार्टी के दौरान मेरा कॉल आया और मैं बात करने के लिए बाहर चली गई। शिकायत में लड़की ने आगे कहा कि फोन के बाद मैं नहाने चली गई। इसी दौरान उन्होंने सिर्फ मेरा वीडियो बना लिया बल्कि मेरे साथ छेड़खानी भी की। वहीं मेरे चीखने-चिल्लाने पर वो मेरे घर से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

End of Article