भरतपुर: बीच सड़क रोकी कार, डॉक्टर पति-पत्नी पर की फायरिंग, कैमरे में कैद हुई घटना, देखें खौफनाक वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 04:35 PM IST

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में डॉक्टर पति-पत्नी की कार को बीच रास्ते में रोक जाता है। इसके बाद दिनदहाड़े उन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

भरतपुर: बीच सड़क रोकी कार, डॉक्टर पति-पत्नी पर की फायरिंग, कैमरे में कैद हुई घटना, देखें खौफनाक वीडियो

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर शहर में शुक्रवार को अज्ञात बाइक सवारों ने दिन दहाड़े एक डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। सुदीप गुप्ता (46) और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता (44) को गोली मारने वाले दो बाइक सवार हमलावरों की पहचान 2019 में कथित तौर पर मार दी गई एक महिला के भाई और चचेरे भाई के रूप में हुई है।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र बिश्नोई ने कहा, '2019 में एक महिला जिसके साथ सुदीप के कथित तौर पर संबंध थे। डॉक्टर की पत्नी और उसकी मां द्वारा कथित तौर पर उनके घर में आग लगाने के बाद उसके बेटे के साथ उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से डॉक्टर, उनकी पत्नी और उनकी मां सभी जेल में थे और फिलहाल तीनों जमानत पर हैं।' 

डॉक्टर दंपति को अनुज गुर्जर और महेश गुर्जर ने ट्रैक किया, जिसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिश्नोई ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह बदला लेने के लिए हत्या का मामला है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।' 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर बाइक सवार कार के आगे बाइक खड़ा करते हैं और उतरकर सीधे कार के पास जाते हैं। इसके बाद एक शख्स बंदूक निकलाता है और कई सारी गोलियां दोनों पर दाग देता है। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर निकल जाते हैं।

End of Article