Sidhu Moose Wala murder: दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की कस्टडी ली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 08:58 PM IST

Lawrence Bishnoi custody: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ली है, माना जा रहा है कि पुलिस उससे  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

Sidhu Moose Wala murder: दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की कस्टडी ली

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (Special Cell) ने पुराने मामले में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की 5 दिन की कस्टडी ली है, वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। स्पेशल सेल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के सिलसिले में उससे पूछताछ करेगी। काला जठेड़ी और काला राणा से भी पूछताछ होगी, ऐसा सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है।

वहीं सूत्रों से पता चला कि सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था।

लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगियों, और काला जठेड़ी और काला राणा से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी

इस केस में  मनप्रीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया, उसे सोमवार को उत्तराखंड से पकड़ा गया था,  जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, इस मामले की जांच जारी है और पुलिस की टीमें इस मामले के सारे सूत्र जोड़ रही है।

गौर हो कि  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है, सोमवार को उत्तराखंड एसटीएएफ ने दो गाड़ियां पकड़ी  थीं, सूत्रों का कहना है कि इन गाड़ियों में लॉरेंस गैंग के बदमाश थे।

 उत्तराखंड और पंजाब STF ने  6 लोगों को हिरासत में लिया

स्पेशल टास्क फोर्स के सूत्र ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ के संयुक्त अभियान के बाद पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में देहरादून के पेलियन पुलिस चौकी इलाके से 6 लोगों को हिरासत में लिया था। गौर हो कि संड की शाम को पंजाबी सिंगर एवं रैपर सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए थे, पुलिस अपराधियों का सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

End of Article