Rajasthan Rape: राजस्थान के डूंगरपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा संग उसी के स्कूल के 12वीं के स्टूडेंट ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 09:08 AM IST

Dungarpur Rajasthan News:राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा गांव में कक्षा 9 की छात्रा को स्कूल से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया और घर के बाहर फेंक दिया गया।

Rajasthan Rape: राजस्थान के डूंगरपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा संग उसी के स्कूल के 12वीं के स्टूडेंट ने किया रेप

Dungarpur Rajasthan class 9 student rape: राजस्थान से रेप का एक और मामला सामने आया है इस बार इसकी शिकार एक नौवीं क्लास की छात्रा हुई है जिसके साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने रेप की घटना को अंजाम दिया है, इस खबर के बाद हड़कंप मचा है।

घटना 24 जनवरी की है जब पीड़िता अपने भाई के साथ स्कूल गई थी जब वह लंच ब्रेक के दौरान बाहर आई तो उसी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की दो छात्रों ने लड़की को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया जंगल में  ले गए उसमें से एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद छात्रा को उसके घर के सामने फेंक कर चले गए।

काफी खून बहने के कारण लड़की के परिजन उसे अस्पताल ले गए

काफी खून बहने के कारण लड़की के परिजन उसे अस्पताल ले गए उसने अपनी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई, छात्रा को रेप के बाद गंभीर हालत में डूंगरपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है,इसके बाद उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया

बिछीवाड़ा पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपी और उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया मामले की जांच डीएसपी राकेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

End of Article