दुकानदारों में खूब चली लाठियां, खतरनाक है VIDEO, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2021, 08:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में एक बाजार में ग्राहकों को लेकर 2 दुकानदार आपस में इस तरह भिड़ गए कि जमकर लाठियां चलाई गईं। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुकानदारों में खूब चली लाठियां, खतरनाक है VIDEO, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ दुकानदार आपस में जमकर लड़ रहे हैं, वो एक-दूसरे पर भयंकर तरीके से लाठियां भांज रहे हैं। बताया जाता है कि ग्राहकों को अपनी-अपनी दुकानों की ओर आकर्षित करने के मसले पर चाट के दुकानदारों के बीच ये झड़प हुई। पुलिस का कहना है कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और कार्रवाई की जा रही है। वहां कोई कानून और व्यवस्था की स्थिति नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग एक दर्जन के करीब दुकानदार इस झड़प में घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

बताया जाता है कि बड़ौत में अतिथि भवन मार्केट है। यहां चाट की 2 दुकानें आस-पास हैं। चाट खाने आए ग्राहकों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और बढ़ते-बढ़ते ये इस हद तक जा पहुंचा कि दोनों गुट आपस में जमकर एक-दूसरे के लोगों पर लाठियां चला रहे थे। 

End of Article