Bihar Acid Attack: रोहतास में मनचले ने लड़की पर फेंका तेजाब, पीड़िता ने गंवाई दोनों आंखें; भाई भी जख्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 12:15 PM IST

बिहार के रोहतास में एक लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इस कृत्य में लड़की को अपनी दोनों आंखें गंवानी पड़ी है जबकि उसका भाई जख्मी है।

Bihar Acid Attack: रोहतास में मनचले ने लड़की पर फेंका तेजाब, पीड़िता ने गंवाई दोनों आंखें; भाई भी जख्मी
Photo Credit: BCCL

रोहतास: रोहतास के बिक्रमगंज शहर में शनिवार देर रात बाइक से जा रहे भाई-बहन पर कुल असमाजिक तत्वों ने एसिड से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें बहन की हालत गंभीर है। नृशंस हमले में पीड़िता ने अपनी दोनों आंखें गंवा दीं। इस क्रम में उसके भाई को भी गंभीर जख्म लगे हैं। घटना शनिवार की रात की है जब पीड़िता अपने भाई के साथ एक बर्थडे पार्टी के लिए बाइक से जा रही थी, जहां वह एक डांस परफॉर्मेंस देने वाली थी। इसी दौरान यह हमला हुआ।

बर्थडे पार्टी में जा रहे भाई बहन

 बिक्रमगंज थाने के अध्यक्ष मनोज कुमार के मुताबिक, युवक बहन के साथ अंजवित सिंह कॉलेज रोड से शनिवार की रात बर्थ पार्टी में जा रहा था और इसी दौरान हेलमेट लगाये एक बाइक पर सवार दो युवक भाई-बहन की बाइक का पीछा करने लगे और पीछे बैठे युवक ने बोतल में भरा कोई पदार्थ दोनों पर फेंक दिया। इसके बाद बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

खबर के मुताबिक युवती शहर के धनगाई रोड स्थित नर्तकी मोहल्ला निवासी अजय नट की बेटी है। जो अपने 30 वर्षीय भाई के साथ बाइक पर रात को करीब 9 बजे एक जन्मदिन की पार्टी में प्रस्तुति देने जा रही थी। अनजबित सिंह कॉलेज के पास पहुंचते ही मनचले दो बाइक सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया औऱ कुछ ही दूरी पर तेजाब से हमला कर दिया। लड़के की हालत तो खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

End of Article