Nalanda Acid Attack:नालंदा में खौफनाक साजिश, प्रेमी ने प्रेमिका की सहमति से डाला उसपर "एसिड",वजह कर देगी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2021, 04:20 PM IST

Bihar Crime News:बिहार के नालंदा में क्राइम का एक अलग ही मामला सामने आया है, वहां परिजनों ने किया शादी से इंकार तो प्रेमी जोड़े ने खौफनाक साजिश रच डाली और प्रेमिका ने प्रेमी से खुद पर एसिड अटैक करवा दिया।

Nalanda Acid Attack:नालंदा में खौफनाक साजिश, प्रेमी ने प्रेमिका की सहमति से डाला उसपर "एसिड",वजह कर देगी हैरान

नई दिल्ली: बिहार के नालंदा (Bihar's Nalanda) जिले से प्रेमी प्रेमिका के प्रेम का अलग ही केस हुआ है, बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने अपने ही शरीर पर एसिड फिंकवा (Acid Attack) लिया ताकि उसकी शादी अपने प्रेमी से हो सके, खास बात ये कि घटना को भी उसके प्रेमी ने ही सहमति से अंजाम दिया। बिहार पुलिस के लिए ये ब्लाइंड केस था जिसे अब सुलझा लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक नालंदा की रहने वाली एक युवती का वहीं रहने वाले एक लड़के से पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे इसी कारण युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर यह फैसला लिया कि यदि एसिड से शरीर के कुछ भाग जला दिया जाए तब लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो जायेंगे।

इस साजिश में उसके प्रेमी  ने चार अन्य युवकों को भी शामिल किया फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि दो युवतियों के साथ वह बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की ओर जा रहा है, पुलिस ने प्रेमी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए युवती के प्रेमी समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

End of Article