Begusarai firing : बेगूसराय फायरिंग, चाय लेने जा रहे और आइसक्रीम बेच रहे शख्स को मारी गोली, सुनें पीड़ितों ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 03:30 PM IST

Begusarai firing news : बेगूसराय की इस घटना से लोग दशहत में हैं और डरे हुए हैं। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। वे बेखौफ हैं। गोलीबारी करते हुए दोनों अपराधी समस्तीपुर की तरफ से पटना की तरफ निकल गए। इस रास्ते पर कई पुलिस चौकी और थाने हैं।

Begusarai firing : बेगूसराय फायरिंग, चाय लेने जा रहे और आइसक्रीम बेच रहे शख्स को मारी गोली, सुनें पीड़ितों ने क्या कहा

Begusarai firing : बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार को कहा कि सीसीटीवी के आधार पर शूटर्स की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर छापे मार रही है। उन्होंने बताया कि लापरवाही के लिए गश्ती दल के 7 प्रभारी निलंबित हुए हैं। बाइक सवार बदमाशों की गोलीबारी में घायल लोगों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत बेगूसराय के उस अस्पताल पहुंचा जहां घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। गोलीबारी में घायल लोगों ने इस घटना के बारे में बताया। 

चाय लेने जा रहे शख्स को मारी गोली
एक व्यक्ति ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शाम के पांच बजे के करीब वह चाय लेने जा रहे थे, तभी बाइकसवार बदमाशों ने उस पर गोली चला थी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश तेजी से वहां से भाग गए। गोलीबारी में घायल एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि वह चौक पर आइसक्रीम बेच रहा था तभी बाइक पर आए दोनों हमलावरों ने उस पर गोली चला थी। यहां एक और लड़के को भी गोली लगी। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सभी लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।  

फायरिंग करते हुए पटना की तरफ निकल गए बदमाश
बेगूसराय की इस घटना से लोग दशहत में हैं और डरे हुए हैं। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। वे बेखौफ हैं। गोलीबारी करते हुए दोनों अपराधी समस्तीपुर की तरफ से पटना की तरफ निकल गए। इस रास्ते पर कई पुलिस चौकी और थाने हैं। बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। बिहार में नेशनल हाईवे पर सीरियल फायरिंग की यह पहली वारदात है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि अपराधी जिन रास्तों से गुजरे उन रास्तों में सात थाने पड़ते हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरके बैठी रही। सिंह बेगूसराय से सांसद हैं। 

End of Article