Aligarh minor rape: मानसिक रूप से विकलांग मासूम का चचेरे भाई ने किया रेप, इलाज के दौरान मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2020, 01:19 PM IST

अलीगढ़ में  मानसिक रूप से अस्थिर एक 6 साल की लड़की के साथ उसके ही चचेरे नाबालिग भाई ने रेप किया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aligarh minor rape: मानसिक रूप से विकलांग मासूम का चचेरे भाई ने किया रेप, इलाज के दौरान मौत

हाथरस से 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या पर नाराजगी के बीच करीब  20 दिन पहले अलीगढ़ जिले में एक 6 साल की नाबालिग लड़की ने चचेरे भाई द्वारा कथित रूप से बलात्कार के बाद अपनी जान गंवा दी। नाबालिग पीड़िता, जो हाथरस के सादाबाद इलाके में जतोई गाँव की निवासी थी, उसके अलीगढ़ प्रवास के दौरान उसके साथ रेप किया गया।

बताया जा रहा है कि लड़की अलीगढ़ गई हुई थी वहां कथित तौर पर 15-20 दिन पहले उसके नाबालिग चचेरे भाई ने बलात्कार किया था, जो कि मानसिक रूप से अस्थिर है, विक्टिम का इलाज के दौरान निधन हो गया और उसके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

लगभग तीन सप्ताह तक जीवन के लिए जूझने के बाद, सोमवार को इलाज के दौरान पीड़ित का निधन हो गया। हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि बाद में उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

जायसवाल के हवाले से कहा गया, "अलीगढ़ जिले के इगलास पुलिस स्टेशन में लड़की के नाबालिग चचेरे भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को जुवेनाइल कोर्ट में गिरफ्तार किया गया है और वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।" 
 

End of Article