शादीशुदा महिला ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, पहले ससुराल के 9 लोगों को दिया जहर और फिर ननदोई संग भागी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2021, 04:59 PM IST

मध्य प्रदेश के भिंड जेल में एक शादीशुदा महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने पहले ससुराल के 9 लोगों को जहर दिया और फिर ननदोई संग भाग गई।

शादीशुदा महिला ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, पहले ससुराल के 9 लोगों को दिया जहर और फिर ननदोई संग भागी

मध्य प्रदेश के भिंड जेल के सिमार गांव में करीबी रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने पहले ससुराल के 9 लोगों को खाने में जहर दिया और फिर ननदोई संग भाग गई। फिलहाल परिवार के लोगों का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। महिला का नाम रेशमा है। भिंड पुलिस ने रेशमा और उसके प्रेमी लोहकन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रेशमा के पहले पति की मौत हो गई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेशमा के पहले पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी पति के छोटे भाई से कर दी गई। लेकिन फिर रेशमा अपने ननदोई लोहकन खान के प्रेम में पड़ गई। दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे, मगर ससुराल वाले आड़े आ रहे थे। रेशमा ने लोहकन के साथ मिलकर एक खतरनाक मंसूबा तैयार किया ताकि ससुराल के सभी लोगों को रास्ता से हटाया जा सके।

पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा

रेशमा ने लोहकन के साथ मिलकर बनाई गई प्लानिंग को अंजाम देने के लिए सही वक्त का इंतजार किया। रेशमा ने मौका पाते ही ससुराल के सभी लोगों के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद ससुराल के लोग बेसुध हो गए और फिर रेशमा प्रेमी लोहकन के साथ चली गई। पड़ोसियों को जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने अंदर जाकर देखा और सारी घटना सामने आ गई।

पुलिस लगातार छापेमारी कर रही

पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल भेजा, जिसके बाद गंभीर हालत के मद्देनजर सभी को ग्वालियर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अभी तक रेशमा और लोहकन का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

End of Article