Telangana: फिर से शर्मसार हुआ तेलंगाना, 35 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका अधजला शव बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2020, 10:59 AM IST

Telangana crime news : तेलंगाना से फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। 35 वर्षीय एक महिला की की जघन्य हत्या के बाद उसे जला दिया गया।

Telangana: फिर से शर्मसार हुआ तेलंगाना, 35 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका अधजला शव बरामद

तेलंगाना : तेलंगाना से फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। 35 वर्षीय एक महिला की की जघन्य हत्या के बाद उसे जला दिया गया। मतेलंगाना के बाहर विकराबाद में नेशनल हाइवे के पास से शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल आग किसने लगाई है और इस जघन्य हत्या के पीछे किसका हाथ है पुलिस ने इसका पता नहीं लगाया है।

पुलिस हालांकि इस हत्या के पीछे की वजह ढूंढ़ नहीं पाई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या से पहले कहीं उसके साथ रेप तो नहीं किया गया था। महिला का अधजला शव तेलंगाना के बाहरी इलाके में एक हाइवे पर खुली जगह पर पाया गया था।

इस घटना ने एक बार फिर से पूरे शहर को दहशत में ला खड़ा किया है। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों ने इस मकसद से शव को जलाने की कोशिश की ताकि पुलिस इसकी पहचान ना कर पाए।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं इसका पता लगाया जा सके। फिलहाल के लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विकराबाद के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक स्थानीय लोगों सो सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई ताकि मामले में कुछ सुराग मिल सके। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि महिला पर पहले लाठी से हमला किया गया इसके बाद उसे पत्थरों से मारा गया इसके बाद उसकी पहचान ना की जा सके इसलिए उसे जला दिया गया।

End of Article