क्राइम

Apple से उसके ही पूर्व कर्मचारी धीरेंद्र प्रसाद ने लूट लिए 140 करोड़, अब हो सकती है 20 साल की सजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 08:20 PM IST

धीरेंद्र अकेला ऐसा व्यक्ति नहीं था जो 17 मिलियन डॉलर लूटने में शामिल था। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। जिनके नाम रॉबर्ट गैरी हैनसेन और डॉन एम बेकर है। वह अपने साथी हेनसन के साथ कर धोखाधड़ी में भी शामिल था। धीरेंद्र ने अपनी गलती मान भी ली है।

Image

एपल के पूर्व कर्मचारी को हो सकती है 20 साल की सजा

Photo : BCCL

Apple कंपनी को उसके ही एक पूर्व कर्मचारी ने करोड़ों का चूना लगाया है। धीरेंद्र प्रसाद नाम का यह कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ ऐसे खेल रचता था कि वो आसानी से पकड़ा ही न जा सके। इस तरह उसने 140 करोड़ का घपला कर डाला।

धीरेंद्र प्रसाद भारतीय मूल का है और इस समय अमेरिका में उसके खिलाफ केस चल रहा है। Apple के साथ 10 साल से अधिक समय तक जुड़े रहे धीरेंद्र प्रसाद को धोखा देने के आरोप में 20 साल की जेल हो सकती है। लूट के लिए प्रसाद ने अलग-अलग हथकंडे अपनाए थे, जैसे कि रिश्वत लेना, चालान बढ़ाना, पुर्जे चुराना और Apple से उन चीजों के लिए पैसे लेना, जो उसे कभी नहीं मिली थीं। जाहिर तौर पर वह कंपनी को धोखा देने वाला अकेला नहीं था। प्रसाद के साथ उसके दो साथी भी थे।

धीरेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि उन्होंने 2008 से 2018 तक ऐप्पल के साथ काम किया और उस समय ऐप्पल की ग्लोबल सर्विस सप्लाई चेन में खरीदार के रूप में काम करता था। प्रसाद की भूमिका में एप्पल से पुर्जे और सेवाएं खरीदना शामिल था। उसने बताया कि 2011 में उसने धोखाधड़ी शुरू की थी और 2018 तक वो धोखा देते रहा।

पता चला कि धीरेंद्र अकेला ऐसा व्यक्ति नहीं था जो 17 मिलियन डॉलर लूटने में शामिल था। उनके दो साथी रॉबर्ट गैरी हैनसेन और डॉन एम बेकर भी इसमें शामिल था। अमेरिकी सरकार ने प्रसाद की 5 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। उसकी सजा की सुनवाई 14 मार्च को तय की गई है। अगर प्रसाद दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article