क्राइम

गाजा पीड़ित हूं, पैसा दो- गुजरात में सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़, ऐशो आराम के लिए कर रहे थे मस्जिद से जबरन वसूली

गुजरात में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी गाजा पीड़ितों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह मस्जिदों से पीड़ित बनकर जबरन वसूली कर रहे थे।

Image

अहमदाबाद में फर्जी गाजा पीड़ित कर रहे थे मस्जिदों से वसूली (प्रतीकात्मक फोटो- canva)

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गाजा पीड़ितों के रूप में मस्जिदों से जबरन वसूली करने वाले एक सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अली मेघात अलजहर नाम के एक सीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

न्यूज एजेंसी ANI ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हवाले से बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वह इस पैसे का इस्तेमाल ऐशो-आराम की जिंदगी जीने में कर रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद, उसके तीन साथी भूमिगत हो गए हैं। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि वसूले गए पैसे का और इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। अली मेघात अलजहर को हिरासत में लेने, काली सूची में डालने और निर्वासित करने की कार्रवाई की गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article