क्राइम

बेहद शर्मनाक! युवक को थाने में प्रताड़ित किया गया, पिलाया गया 'टॉयलेट' का पानी

जिरवा ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि तीन जुलाई को पुलिस उसके बेटे गेटविन की तलाश में आई थी। यह मामला कुछ दिन पहले एक अन्य युवक से जुड़े झगड़े से जुड़ा था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो-istock)

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा थाने में 19-वर्षीय एक युवक को हिरासत में प्रताड़ित किया गया और शौचालय का पानी पिलाया गया।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हिरासत में प्रताड़ित किये जाने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।पीड़ित की मां मिल्ड्रेड जिरवा ने पुलिस अधीक्षक विवेक सिम के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें न्याय दिलाने और जवाबदेही तय करने का अनुरोध किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ सुबह करीब नौ बजे सोहरा थाने गई थी।उसने आरोप लगाया, 'मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मेरा बेटा दोपहर करीब दो बजे गंभीर रूप से घायल अवस्था में थाने से बाहर आया। मैं उसे तुरंत सोहरा सीएचसी ले गई, जहां से उसे शिलांग सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। तब से वह अस्पताल में है।'

'मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया'

उन्होंने पुलिस के आचरण पर सवाल उठाते हुए दावा किया, 'अगर मेरे बेटे ने कोई अपराध किया था, तो उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था। रिहा होने से पहले उसे पुलिस थाने में थर्ड-डिग्री टॉर्चर का सामना करना पड़ा। यह दर्शाता है कि उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया।'

'मुझे शौचालय से पानी पीने के लिए मजबूर किया गया'

गेटविन ने अपनी पीड़ा को याद करते हुए आरोप लगाया कि हिरासत में लिये जाने के बाद, उसे पुलिस ने पीटा और फिर जेल में फेंक दिया।युवक ने दावा किया, 'जब मैंने पानी मांगा, तो उन्होंने मना कर दिया। मुझे शौचालय से पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।' शिकायत के जवाब में, पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article