क्राइम

Bihar में जिस व्यक्ति की मौत का मातम मना रहा था परिवार, वो नोएडा में 'मोमोज' खाते मिला, अजब है मामला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 13, 2023, 08:28 PM IST

Bihar Missing Person: बिहार से एक अलग ही टाइप का मामला सामने आया है, यहां के भागलपुर में एक शख्स की मौत का मातम परिवार मना रहा था वो नोएडा में जीवित मिला है।

Image

बिहार के भागलपुर से एक शख्स से जुड़ा अजब ही मामला सामने आया है

Bihar Missing Person News: बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज के गनगनिया से एक शख्स से जुड़ा अजब ही मामला सामने आया है यहां अपनी ससुराल से जनवरी 2023 को रहस्यमई तरीके से एक शख्स जिसका नाम निशांत कुमार है वो गायब हो गया था वहीं निशांत के साले ने इस मामले में सुल्तानगंज थाने में गुमशुदगी का केस लिखाया था, इस मामले को लेकर अब नया खुलासा सामने आ रहा है बताया जा रहा है कि निशांत कुमार जिंदा है और उसे नोएडा में मोमोज खाते हुए पाया गया है।

निशांत की गुमशुदगी के बाद उसके पिता सच्चितानंद सिंह ने समधी यानी निशांत के ससुर और उनके बेटों यानी निशांत के साले नवीन पर अपहरण का आरोप लगाया था।

वहीं इसे कुदरत की माया कहेंगे कि गायब निशांत को नोएडा में एक मोमोज की दुकान पर पाया गया और इत्तेफाक से उनके उसी साले ने उन्हें देखा, जिसपर निशांत के अपहरण का आरोप लगा था, निशांत का हुलिया बदला हुआ था और उसके चेहरे पर बड़ी दाढ़ी थी।

कैसे खुला ये मामला

नोएडा सेक्टर 50 में एक मोमोज दुकानदार बड़ी दाढ़ी मूछ और मैले कपड़े में काफी बीमार और एक भिखारी जैसे दिखने वाले शख्स को वहां से डांट कर वहां से भगाने लगा तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि उसे मोमोज खाने दो उसके पैसे मैं दे दूंगा, इसके बाद मोमोज खाते शख्स से नवीन ने पूछा कि कहां के रहने वाले तो उसने अपना नाम निशांत बताया और अपना पता ध्रुवगंज नवगछिया बताया फिर तो सारा मामला ही खुल गया।

निशांत कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर

पुलिस ने बताया कि बरामद निशांत कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर पड़ गए हैं, अब निशांत को उनके साले नोएडा में रहने वाले अन्य परिचितों की मदद से लेकर भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article