पटना

Patna Doctor Missing: लापता डॉक्टर संजय का सुराग नहीं, पटना में IMA ने निकाली रैली, BJP प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 12, 2023, 10:27 PM IST

Doctor Sanjay Kumar Missing: बिहार की राजधानी पटना में 1 मार्च से लापता डॉ संजय कुमार के परिजनों व आईएमए के सदस्यों ने संडे को पटना में रैली निकाली, उनके लापता होने को आज 12 दिन हो चुके हैं।

Image

पटना में डॉक्टर संजय कुमार पिछले 12 दिनों से गायब है

KEY HIGHLIGHTS
  1. संडे को बिहार की राजधानी पटना में डॉक्टर सड़कों पर उतर गए
  2. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल भी सड़कों पर उतरे
  3. डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई मामले से ध्यान भटकाने की हो रही है

Patna Doctor Missing update: पटना में डॉक्टर संजय कुमार पिछले 12 दिनों से गायब है और पुलिस है कि अभी तक पता नहीं लगा पाई है डॉक्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर संडे को राजधानी में डॉक्टर सड़कों पर उतर गए। राजधानी के नामी-गिरामी चिकित्सक सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, पटना में आईएमए हॉल से लेकर डाकबंगला चौराहे तक रैली निकाली गई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी सड़कों पर उतरे

डॉक्टरों ने डॉक्टर संजय कुमार की सकुशल वापसी की मांग की डॉक्टरों के समर्थन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल भी सड़कों पर उतरे और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि 12 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक बिहार पुलिस ने डॉक्टर संजय कुमार को खोजने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया है उल्टे मामले को डायवर्ट करना चाहते हैं।

बिहार की पुलिस लगातार इस तरह के मामले को डायवर्ट कर रही है पटना के साथ-साथ नौबतपुर में भी इसी तरह का मामला है सिर्फ बिहार पुलिस डाइवर्ट करना चाह रही है खोजने से अधिक दूसरे मामले को तूल देने पर बिहार पुलिस लगी हुई है

'यह मामला उनकी किडनैपिंग का हो सकता है'

आईएमए की रैली में मौजूद डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई मामले से ध्यान भटकाने की हो रही है, यह मामला उनकी किडनैपिंग का हो सकता है बताते हैं कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं आया है, पुलिस की इस ढीली कार्रवाई को लेकर आईएमए के सदस्यों में गुस्सा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article