क्राइम

मुंबई में 15 दिन में 36 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, पुलिस के छापे में खुल रहे सनसनीखेज राज

पुलिस ने कहा कि मुंबई में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक देते थे। पैसों से ही यह लोग फर्जी दस्तावेज बनवाते थे।

Image

मुंबई डीसीपी नवनाथ धवले

Photo : IANS

मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर अभियान चलाकर पिछले 15 दिनों में शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, चूनाभट्टी और घाटकोपर से 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो 10 से 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे।

पुलिस को मिले फर्जी कागज

पुलिस ने इन घुसपैठियों के पास से बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों को बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने बताया कि ये दस्तावेज एजेंटों द्वारा बनाए गए थे, जो 5 से 10 हजार रुपये लेकर इन घुसपैठियों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करते थे, जिनकी मदद से उनका आधार कार्ड भी बनवाया गया था।

18 केस दर्ज

मुंबई पुलिस के डीसीपी नवनाथ ढवले ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "हमने पुल‍िस को शहर में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत हमने पिछले 15 दिन में 18 केस दर्ज किए। कार्रवाई के तहत हमने 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इन बांग्लादेशियों के पास से हमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी लिविंग सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट बरामद किए गए। इस पर आगे की जांच की जा रही है। जिनको हमने गिरफ्तार किया है, वे 10 या 15 सालों से यहां रह रहे थे। ये लोग भारत में आकर दिहाड़ी मजदूरी जैसे- भवन निर्माण, प्लंबिंग जैसे काम कर रहे थे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article