क्राइम

खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची को खेत में ले गए 12 साल के लड़के, फिर कर दिया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 10:34 PM IST

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जुनावई थाने को शनिवार को 10 वर्षीय लड़की के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी लड़की के साथ दो दिन पहले दो बच्चों ने साथ साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

Image

10 साल की बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

यूपी (UP) में एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ रेप 12 साल के दो बच्चों ने किया है। बच्चे खेलते-खेलते बच्ची को खेत में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार कर डाला।

संभल जिले की घटना

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में कथित तौर पर करीब 12 वर्षीय दो बच्‍चों द्वारा 10 वर्षीय नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों (12) ने एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले गयी जबकि दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्‍यायालय में पेश करेगी।

हुई कार्रवाई

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जुनावई थाने को शनिवार को 10 वर्षीय लड़की के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी लड़की के साथ दो दिन पहले दो बच्चों ने साथ साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चिकित्सा परीक्षण करा कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही दोनों बाल अभिचारी का चालान कर उन्हें किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article