IPL 2021, DC vs SRH Highlights: दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर जड़ा जीत का सत्ता
IPL 2021 DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है। वहीं हैदराबाद की राह और मुश्किल हो गई है।
IPL 2021, DC vs SRH: पहले चरण में प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स की आज सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
जीत के लिए दिया 135 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली के खिलाफ 9 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से कहर बरपाते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 28 रन अब्दुल समद ने बनाए। वहीं दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए वहीं एनरिक नॉर्खिया और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
13 गेंद और 8 विकेट रहते हासिल की जीत
जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 135 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे उसने आसानी से 13 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हासिल कर लिया। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट पृथ्वी शॉ के रूप में जल्दी गंवा दिया। लेकिन उसके बाद शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके जीत की नींव रख दी। इसके बाद कप्तान रिषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया। 41 गेंद पर 47 रन की पारी खेलने वाले अय्यर ने विजयी छक्का जड़ा। वहीं पंत 21 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। शिखर धवन ने 42 रन की पारी खेली।
चेन्नई को पछाड़कर फिर टॉप पर दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर अंक तालिका में एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। चेन्नई दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई को मात देकर पहले स्थान पर पहुंच गई थी। ऐसे में पहले चरण में टॉप पर रही दिल्ली फिर से टेबल टॉपर बन गई है। दिल्ली के 9 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। प्लेऑफ में पहुंचने से दिल्ली अब केवल एक जीत दूर है।
हैदराबाद के लिए मुश्किल हुई राह
आठवें मैच में सातवीं बार हार का सामना करने का बाद सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की आशा अब तकरीबन खत्म हो गई है। बाकी बचे 6 मैच में से अगर सभी में उसे जीत मिलती है तब भी उसके 14 अंक हो पाएंगे जो प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए नाकाफी होंगे।
IPL 2021, DC vs SRH Live Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
IPL 2021, DC vs SRH Live: बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
ऐसी है प्लेयिंग इलेवन:
सनराइजर्स हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: डेविड वॉर्नर, रिद्धमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, जेसन होल्डर, अब्दल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शेमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score
दिल्ली ने जड़ा जीत का सत्ता
हैदराबाद के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
आठवें मैच में सातवीं बार हार का सामना करने का बाद सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की आशा अब तकरीबन खत्म हो गई है। बाकी बचे 6 मैच में से अगर सभी में उसे जीत मिलती है तब भी उसके 14 अंक हो पाएंगे जो प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए नाकाफी होंगे।
प्लाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंची दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर अंक तालिका में एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। चेन्नई दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई को मात देकर पहले स्थान पर पहुंच गई थी। ऐसे में पहले चरण में टॉप पर रही दिल्ली फिर से टेबल टॉपर बन गई है। दिल्ली के 9 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। प्लेऑफ में पहुंचने से दिल्ली अब केवल एक जीत दूर है।
8 विकेट से जीती दिल्ली, अंक तालिका में पहले पायदान पर किया कब्जा
दिल्ली कैपिटल्स ने पारी के अठारवें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर के छक्के की बदौलत अपनी जीत पक्की कर ली। दिल्ली ने 8 विकेट और 13 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर 41 गेंद में 47 और रिषभ पंत 21 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 40*(38) और रिषभ पंत 30*(19) रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद ने हैदराबाद के लिए 17वां ओवर फेंका और 16 रन दिए। रिषभ पंत ने खलील के इस ओवर पर हमला बोला।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। 16वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली ने 100 रन के आंकड़े को पार किया। श्रेयस अय्यर 39* और रिषभ पंत 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए 16वां ओवर फेंका और 11 रन दिए। भुवी की तीसरी गेंद पर पंत ने शानदार छक्का जड़ा।
100 रन के पार पहुंची दिल्ली, जीत के लिए 29 गेंद में चाहिए 34 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 15.1 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। जीत के लिए 29 गेंद में 34 रन की दरकार है।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 37* और रिषभ पंत 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद ने हैदराबाद के लिए 15वां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में 3 रन दिए। राशिद ने अपने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 36* और रिषभ पंत 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर श्रेयस ने मिडऑन की दिशा में लगातार दो चौके जड़े। इस ओवर में संदीप ने 11 रन दिए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 25* और रिषभ पंत 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील ने हैदराबाद के लिए तेरहवां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में 5 रन दिए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 33* और श्रेयस अय्यर 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने हैदराबाद के लिए नौवां ओवर फेंका। राशिद के ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने मिड ऑन की दिशा में शानदार छक्का जड़ा। राशिद ने इस ओवर में 8 रन खर्च किए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 21* और रिषभ पंत 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। होल्डर ने हैदराबाद के लिए ग्यारहवां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद ने दिल्ली को शिखर धवन 42 के रूप में दूसरा झटका दिया। श्रेयस अय्यर 20* और रिषभ पंत 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद ने हैदराबाद के लिए ग्यारहवां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में 4 रन खर्च किए और एक विकेट लिया।
WICKET: दिल्ली को लगा दूसरा झटका, राशिद ने किया शिखर का शिकार
राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका दिया। शिखर 37 गेंद में 42 रन बनाकर मिडऑन पर अब्दुल समद के हाथों लपके गए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा ने हैदराबाद के लिए दसवां ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में 9 रन खर्च दिए। शिखर ने इस ओवर में दो शानदार चौके जड़े।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 32* और श्रेयस अय्यर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा ने हैदराबाद के लिए आठवां ओवर फेंका।
पचास रन के पार पहुंची दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने 7.5 ओवर में अपने पचास रन पूरे कर लिए।
पॉवरप्ले में दिल्ली ने मचाया धमाल
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 27* और श्रेयस अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन होल्डर ने हैदराबाद के लिए सातवां ओवर फेंका।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 22* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान ने हैदराबाद के लिए पारी का छठा यानी पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 14 * और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए पांचवां ओवर फेंका।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 4 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 9 * और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन होल्डर ने हैदराबाद के लिए चौथा ओवर फेंका।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। खलील अहमद ने पारी का तीसरा ओवर फेंका और पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ का शिकार किया। शिखर धवन 9 * और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: पृथ्वी बने खलील का शिकार, दिल्ली को लगा पहला झटका
विकेट जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। मिड ऑन पर केन विलियमसन ने पृथ्वी का शानदार कैच उल्टी दिशा में भागकर खलील अहमद की गेंद पर लिया। पृथ्वी ने 8 गेंद पर 11 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके जड़े।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 3* और शिखर धवन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर फेंका।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 1 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
जीत के 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 ओवर में 4 रन बना लिए हैं। खलील अहमद ने हैदराबाद के लिए पहला ओवर फेंका। पृथ्वी शॉ 3* और शिखर धवन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुरू हुई दिल्ली की पारी, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने किया पारी का आगाज
हैदराबाद द्वारा जीत के लिए दिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी है।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: दिल्ली के गेंदबाजों ने ढाया कहर, हैदराबाद 20 ओवर 134/9
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रख सकी। हैदराबाद ने पहला विकेट पारी की तीसरी ही गेंद पर गंवा दिया था। उसके बाद वो संभल नहीं सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलकर रन नहीं बनाने दिए। नतीजतन हैदराबाद के विकेट लगातार गिरते रहे। अंतिम ओवरों में अब्दुल समद और राशिद खान ने तेजी से रन बनाते हुए हैदराबाद को 9 विकेट पर 134 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 134 रन
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने निर्धारित 20 ओवर में रन का स्कोर खड़ा किया। राशिद खान 21(17) ने रन की पारी खेलकर रन आउट हुए। वहीं भुवनेश्वर कुमार 5(2) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को जीत के लिए मिला है 135 रन का लक्ष्य।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: हैदराबाद को लगा सातवां झटका, समद बने रबाडा का शिकार
हैदराबाद की अंतिम ओवरों पारी को संवारने की कोशिश कर रहे अब्दुल समद कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। यह हैदराबाद को लगा सातवां झटका था। समद ने 21 गेंद में 28 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 100 रन के पार पहुंची हैदराबाद, 17 ओवर में बनाए 107/6 रन
हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद अपने 100 रन 16.5 ओवर में पूरे कर लिए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: अक्षर पटेल ने दिया हैदराबाद को छठा झटका, होल्डर आउट
हैदराबाद की पारी संभलने का नाम नहीं ले रही है। अक्षर पटेल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। होल्डर ने 9 गेंद पर 10 रन की पारी खेली। होल्डर के पवेलियन लौटते ही हैदराबाद का स्कोर 15.1 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन हो गया है। अब्दुल समद 15 (14) और राशिद खान 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: 14 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 78/5 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 78/5 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 12(11) और जेनस होल्डर 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: केदार बने नॉर्खिया का शिकार, हैदराबाद 13 ओवर में 74/5
केदार जाधव का बल्ला एक बार फिर नहीं चला और वो मुश्किल से टीम को निकालने से पहले ही पवेलियन लौट गए। जाधव को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एनरिक नॉर्खिया ने एलबी डब्लू कर दिया। जाधव ने 3(8) रन बनाए।
IPL 2021, DC vs SRH Live Score: समद-जाधव ने संभाला मोर्चा, 12 ओवर में हैदराबाद 71/4
मनीष पांडे और केन विलियमसन के आउट होने के बाद केदार जाधव और अब्दुल समद संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने 12 ओवर में हैदराबाद को 71/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। समद 8 (7) और जाधव 2 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 4 विकेट पर 66 रन
लगातार दो विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 5 (4) और केदार जाधव 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला मनीष पांडे का बल्ला
केन विलियमसन के आउट होने के दो गेंद बाद ही मनीष पांडे भी पवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा ने 11वें ओवर की पहली गेंद पांडे का कैच खुद लपक लिया। ये हैदराबाद को लगा चौथा झटका था। मनीष पांडे ने 16 गेंद में 17 रन बनाए।
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका, विलियमसन आउट
पांच गेंद में दो बार जीवनदान पाने के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन अक्षर पटेल की गेंद पर बाउंड्री पर अक्षर की गेंद पर लपके गए। शेमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लपका। विलियमसन ने 26 गेंद में 18 रन बनाए।
पचास के पार पहुंचा हैदराबाद, 9 ओवर में बनाए 58/2 रन
खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद ने 8.2 ओवर में पचास रन पूरे कर लिए। 9 ओवर में हैदराबाद ने 2 विकेट पर 58 रन बना लिए थे। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने अश्विन की गेंद पर केन विलियमसन का कैच छोड़ दिया था।
विलियमसन-मनीष पांडे ने संभाला मोर्चा
5 ओवर में 29 रन के स्कोर पर हैदराबाद के दोनों ओपनर्स के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान केन ने मनीष पांडे के साथ मोर्चा संभाला है। दोनों ने मिलकर 7 ओवर में हैदराबाद को 2 विकेट पर 39 रन पर पहुंचा दिया है। केन 7(15) और पांडे 8(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पॉवर प्ले में हैदराबाद ने बनाए 2 विकेट पर 32 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हैदराबाद ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन 6*(13) और मनी पांडे 3(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, साहा बने रबाडा का शिकार
पांचवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर रिद्धिमान साहा ने आईपीएल करियर में 2 हजार रन पूरे कर लिए। लेकिन इसके बाद वो इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पुलशॉट खेलने की कोशिश में शिखर धवन के हाथों लपके गए। साहा ने 18 (17) रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके और एक छक्का जड़ा। साहा जब आउट हुए तब तक हैदराबाद ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
4 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 23 रन
चौथे ओवर में रिषभ पंत ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अक्षर पटेल को आवेश खान की जगह गेंदबाजी पर लगाया। ऐसे में चार ओवर में 1 विकेट पर हैदराबाद ने 23 रन बना लिए हैं।
वॉर्नर के विकेट का जश्न मनाती दिल्ली कैपिटल्स की टीम
2 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 12 रन
हैदराबाद ने पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर का विकेट गंवाने के बाद 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। साहा 5*(5) और केन विलियमसन 3*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ही ओवर में दिल्ली ने गंवाया रिव्यू
पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने केन विलियमसन के खिलाफ रिव्यू लिया। लेकिन तीसरे अंपायर ने इस अपील को नकार दिया। रिव्यू में पता चला कि गेंद विलियमसन के बल्ले पर लगकर पैड से टकराई थी। दिल्ली ने पहले ओवर में ही रिव्यू गंवाया।
वॉर्नर का फ्लॉप शो जारी
सनराइजर्स हैदराबाद को पारी की तीसरी ही गेंद पर एनरिक नॉर्खिया ने डेविड वॉर्नर के रूप में दिया है। वॉर्नर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वॉर्नर नॉर्खिया की 141 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गेंद पर चकमा खा गए और गली में खड़े अक्षर पटेल के हाथों लपक गए।
सीजन में दूसरी बार हो रहा है दिल्ली का हैदराबाद से सामना
दिल्ली और हैदराबाद आईपीएल 2021 में दूसरी बार एक दूसरे के आमने सामने होंगी। भारत में खेले गए पहले चरण के मैचों में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और फिर हैदराबाद को भी इसी स्कोर पर रोक दिया था।
दहाड़ने को तैयार हैं दिल्ली के दबंग
पॉजिटिव आई टी नटराजन की कोरोना रिपोर्ट
दोनों के बीच ऐसा है रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पिछले सीजन एकतरफा मुकाबला हुआ था। यूएई में आईपीएल 2020 में दो बार हुई भिड़ंत में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ लगी थी। आईपीएल इतिहास में में अबतक दिल्ली और हैदराबाद के बीच कुल 19 मुकाबले हुए हैं जिसमें से हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने 11 बार दिल्ली को पटखनी दी है जबकि दिल्ली के धुरंधर केवल 8 बार बाजी मार सके हैं।
मुकाबले पर छाए थे कोरोना के बादल
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले में कोरोना के कारण संकट के बाद मंडराने लगे थे। हैदराबाद के बांए हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के कोरोना पॉजिटव पाए जाने के बाद पूरी टीम का दोबारा टेस्ट कराया गया। नटराजन को आइसोलशन में भेज दिया गया। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले खिलाड़ियों विजय शंकर और नेट बॉलर पेरियासामी गणेशन के अलावा टीम मैनेजर्स, फीजियो और डॉक्टर सहित 6 लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

