LIVE

IPL 2021, PBKS vs RR: कार्तिक त्‍यागी बने हीरो, राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रोमांचक मैच में पंजाब किंग्‍स को दी मात

IPL 2021, PBKS vs RR: राजस्‍थान रॉयल्‍स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्‍यागी ने आखिरी ओवर में जान लगा दी और अपनी टीम को पंजाब पर रोमांचक मैच में 2 रन से जीत दिलाई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 22, 2021, 09:29 IST
Follow on Google News
IPL 2021, PBKS vs RR: कार्तिक त्‍यागी बने हीरो, राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रोमांचक मैच में पंजाब किंग्‍स को दी मात

IPL 2021, PBKS vs RR: क्रिकेट में कहा जाता है कि आखिरी गेंद तक आपकी हार नहीं होती। यह बात राजस्‍थान रॉयल्‍स के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्‍यागी ने बखूबी साबित की। त्‍यागी ने आखिरी ओवर में पंजाब को 4 रन बनाने से रोक दिया। युवा तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 32वें मैच में पंजाब किंग्‍स को 2 रन के करीबी अंतर से मात दी। 

IPL 2021, PBKS vs RR Live Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्‍कोरकार्ड

बता दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और 185 रन बनाकर आखिरी गेंद पर ऑलआउट हुई। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रन बना सकी। त्‍यागी ने आखिरी ओवर में रोमांच की हदें पार करते हुए रॉयल्‍स को विजेता बनाया। इस जीत के साथ ही राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम आईपीएल 2021 की अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है।

IPL 2021, PBKS vs RR, Points table: पंजाब-राजस्‍थान मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल

पंजाब के ओपनर्स की एक और शतकीय साझेदारी

186 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्‍स को ओपनर्स केएल राहुल (49) और मयंक अग्रवाल (67) ने 120 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई और जीत के लिए मंच भी सजा दिया। राहुल को सकारिया ने शॉर्ट थर्ड मैन पर त्‍यागी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। राहुल ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 49 रन बनाए।

जल्‍द ही राहुल तेवतिया ने मयंक अग्रवाल (67) को लिविंगस्‍टोन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को दूसरा झटका दिया। अग्रवाल ने 43 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से 67 रन बनाए। एडेन मार्करम 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्‍हें अंत में टीम को जीत दिलाने का मौका ही नहीं मिल पाया। मार्करम और निकोलस पूरण (32) ने 57 रन जोड़कर पंजाब को जीत के पास पहुंचा दिया था।

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन की दरकार थी। फिर कार्तिक त्‍यागी ने जादूई ओवर डाला और हीरो बनकर टीम को 2 रन की जीत दिलाई। राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से कार्तिक त्‍यागी ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। चेतन सकारिया और राहुल तेवतिया के खाते में एक-एक विकेट आया।

कार्तिक त्‍यागी द्वारा किए आखिरी ओवर का हाल:

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 4 रन की जरूरत थी और उसके 8 विकेट शेष थे।

पढ़ें पूरे ओवर का हाल:

पहली बॉल: कार्तिक त्‍यागी टू एडेन मार्करम,  0 रन, ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल टॉस गेंद डाली। मार्करम ने ड्राइव लगाई, लेकिन गेंद सीधे कवर्स के फील्‍डर के हाथों में गई।

दूसरी बॉल : कार्तिक त्‍यागी टू एडेन मार्करम, 1 रन, ऑफ स्‍टंप पर फुल लेंथ की गेंद। मार्करम के बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग पर गई। एक रन दौड़कर लिया।

पंजाब को अब चार गेंदों में तीन रन की दरकार

तीसरी बॉल : कार्तिक त्‍यागी टू निकोलस पूरण, विकेट,  त्‍यागी ने निकोलस पूरण को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। पूरण ने 22 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए।

चौथी गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू दीपक हूडा, 0 रन, ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर। मगर दीपक हूडा गेंद से छेड़खानी करने गए तो अंपायर ने इसे जायज गेंद करार दिया।

पांचवीं गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू दीपक हूडा, 0 रन, कार्तिक त्‍यागी का शानदार प्रदर्शन। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर त्‍यागी ने दीपक हूडा को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। हूडा खाता नहीं खोल सके।

छठी गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू फेबियन ऐलन, 0 रन, ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली। फेबियन एलेन बल्‍ला नहीं अड़ा पाए। सैमसन ने गेंद पकड़ी। राजस्‍थान रॉयल्‍स की यागदार जीत। आखिरी ओवर में पांच खाली गेंदें। कार्तिक त्‍यागी आप हीरो बन गए।

रॉयल्‍स की धमाकेदार शुरूआत

इससे पहले यशस्‍वी जायसवाल (49) और महिपाल लोमरोर (43) की दमदार पारियों की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 32वें मैच में पंजाब किंग्‍स के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्‍य रखा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 185 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने अपने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित रॉयल्‍स को डेब्‍यूटेंट ऐविन लुईस (36) और यशस्‍वी जायसवाल ने 54 रन की साझेदारी करके तेजतर्रार शुरूआत दिलाई। अर्शदीप सिंह ने लुईस को अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इशान पोरेल ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन (4) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद यशस्‍वी ने लियाम लिविंगस्‍टोन के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। अर्शदीप ने लिविंगस्‍टोन को फेबियन एलेन के हाथों कैच आउट कराकर राजस्‍थान को तीसरा झटका दिया।

यशस्‍वी-लोमरोर ने दमदार शॉट्स लगाए

यशस्‍वी जायसवाल (49) और महिपाल लोमरोर (43) ने मैदान में आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स खेलकर बड़े स्‍कोर की आस जगाई। लोमरोर ने दीपक हूडा के ओवर में 24 रन बटोरे। बहरहाल, यशस्‍वी को हरप्रीत बरार ने अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर अर्धशतक बनाने से रोका। शमी ने जल्‍द ही रियान पराग (4) को लांग ऑफ में मार्करम के हाथों कैच आउट कराया।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम ने 17 ओवर में 169 रन बना लिए थे और वह 200 का स्‍कोर पार करने की तैयारी में थी, लेकिन शमी और अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवरों में पंजाब की वापसी कराई और रॉयल्‍स को 185 रन पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट लिए। शमी ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विेकट लिए। इशान पोरेल और हरप्रीत बरार के खाते में एक-एक सफलता आई।

टॉस का बॉस बना पंजाब

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल ने मंगलवार को आईपीएल 2021 के 32वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

पंजाब-राजस्‍थान मैच में कुल 4 खिलाड़‍ियों ने डेब्‍यू किया। राजस्‍थान की तरफ से ऐविन लुईस डेब्‍यू कैप हासिल की। वहीं पंजाब किंग्‍स ने इशान पोरेल, एडेन मार्करम और आदिल राशिद को डेब्‍यू कैप सौंपी है।

IPL 2021, PBKS vs RR Live: बता दें कि पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI:

पंजाब किंग्‍स - केएल राहुल (कप्‍तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरण, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, आदिल राशिद, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्‍मद शमी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स - ऐविन लुईस, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), महिपाल लोमरोर, लियाम लिविंगस्‍टोन, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्‍यागी, चेतन सकारिया, मुस्‍ताफिजुर रहमान।

SEPT 22, 2021 00:16 IST

पंजाब-राजस्‍थान मैच के बाद अंक तालिका का हाल

पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच दुबई में संपन्‍न आईपीएल 2021 के 32वें मैच के बाद अंक तालिका का हाल यहां जानिए:

IPL 2021, PBKS vs RR, Points table: पंजाब-राजस्‍थान मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल

SEPT 21, 2021 23:51 IST

कार्तिक त्‍यागी द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर का हाल

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 4 रन की जरूरत थी और उसके 8 विकेट शेष थे।

पढ़ें पूरे ओवर का हाल:

पहली बॉल: कार्तिक त्‍यागी टू एडेन मार्करम,  0 रन, ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल टॉस गेंद डाली। मार्करम ने ड्राइव लगाई, लेकिन गेंद सीधे कवर्स के फील्‍डर के हाथों में गई।

दूसरी बॉल : कार्तिक त्‍यागी टू एडेन मार्करम, 1 रन, ऑफ स्‍टंप पर फुल लेंथ की गेंद। मार्करम के बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग पर गई। एक रन दौड़कर लिया।

पंजाब को अब चार गेंदों में तीन रन की दरकार

तीसरी बॉल : कार्तिक त्‍यागी टू निकोलस पूरण, विकेट,  त्‍यागी ने निकोलस पूरण को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। पूरण ने 22 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए।

चौथी गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू दीपक हूडा, 0 रन, ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर। मगर दीपक हूडा गेंद से छेड़खानी करने गए तो अंपायर ने इसे जायज गेंद करार दिया।

पांचवीं गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू दीपक हूडा, 0 रन, कार्तिक त्‍यागी का शानदार प्रदर्शन। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर त्‍यागी ने दीपक हूडा को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। हूडा खाता नहीं खोल सके।

छठी गेंद : कार्तिक त्‍यागी टू फेबियन ऐलन, 0 रन, ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली। फेबियन एलेन बल्‍ला नहीं अड़ा पाए। सैमसन ने गेंद पकड़ी। राजस्‍थान रॉयल्‍स की यागदार जीत। आखिरी ओवर में पांच खाली गेंदें। कार्तिक त्‍यागी आप हीरो बन गए।

SEPT 21, 2021 23:39 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 20 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद पंजाब ने चार विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 25* और फेबियन एलेन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:37 IST

त्‍यागी ने हूड को भी किया आउट

कार्तिक त्‍यागी का शानदार प्रदर्शन। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर त्‍यागी ने दीपक हूडा को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। हूडा खाता नहीं खोल सके।

SEPT 21, 2021 23:35 IST

कार्तिक त्‍यागी ने पूरण का किया शिकार

कार्तिक त्‍यागी ने पारी के आखिरी ओवर में तीसरी गेंद पर निकोलस पूरण को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। पूरण ने 22 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 23:32 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 19 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 25* और निकोलस पूरण 32* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:26 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 23* और निकोलस पूरण 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:23 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 15* और निकोलस पूरण 28* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:13 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 12* और निकोलस पूरण 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:11 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 15 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 12* और निकोलस पूरण 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:02 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 14 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

रियान पराग ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 7* और निकोलस पूरण 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 23:00 IST

राहुल ने खतरनाक मयंक का किया शिकार

राहुल तेवतिया ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल को लियाम लिविंगस्‍टोन के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्‍स की वापसी कराई। तेवतिया ने फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर डाली, जिस पर अग्रवाल ने बल्‍ला चलाया। गेंद हवा में उछलकर डीप प्‍वाइंट के दिशा में गई। वहां मुस्‍तैद लिविंगस्‍टोन ने आसान कैच लपका। मयंक अग्रवाल ने 43 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से 67 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 22:58 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं।  एडेन मार्करम 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में मयंक अग्रवाल (67) आउट हुए।

SEPT 21, 2021 22:56 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद पंजाब ने एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं।  मयंक अग्रवाल 63* और एडेन मार्करम 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में केएल राहुल का विकेट आया।

SEPT 21, 2021 22:55 IST

सकारिया ने राहुल को अर्धशतक से रोका

चेतन सकारिया ने पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया। सकारिया ने अंदर की तरफ गुड लेंथ स्‍पॉट पर गेंद डाली। राहुल ने धीमी गति की गेंद पर कट शॉट खेला और शॉर्ट थर्ड मैन पर कार्तिक त्‍यागी ने आसान कैच लपका। राहुल ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 49 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 22:52 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

महिपाल लोमरोर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 113 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 44* और मयंक अग्रवाल 62* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:51 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 106 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 41* और मयंक अग्रवाल 58* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 25 रन बने।

SEPT 21, 2021 22:50 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 81 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 36* और मयंक अग्रवाल 42* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:49 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 34* और मयंक अग्रवाल 35* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:48 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 33* और मयंक अग्रवाल 21* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:47 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 32* और मयंक अग्रवाल 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:47 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 30* और मयंक अग्रवाल 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 22:46 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 26* और मयंक अग्रवाल 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 21:58 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

कार्तिक त्‍यागी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 8* और मयंक अग्रवाल 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 21:51 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 3* और मयंक अग्रवाल 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 21:46 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद पंजाब का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 2* और मयंक अग्रवाल 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 21:24 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 185 रन पर ऑलआउट हुई। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में चेतन सकारिया (7) और कार्तिक त्‍यागी को अपना शिकार बनाया।

SEPT 21, 2021 21:19 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

मोहम्‍मद शमी ने पंजाब की तरफ से 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 8 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। चेतन सकारिया 2* और कार्तिक त्‍यागी 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 21:17 IST

शमी ने मॉरिस को बनाया अपना तीसरा शिकार

मोहम्‍मद शमी ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस मॉरिस (5) को लांग ऑन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। मॉरिस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्‍यादा दूर नहीं गई।

SEPT 21, 2021 21:13 IST

शमी ने तेवतिया को किया बोल्‍ड

मोहम्‍मद शमी ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज 5 गेंदों में 2 रन ही बना सके।

SEPT 21, 2021 21:11 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 6 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 2* और क्रिस मॉरिस 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 21:08 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

मोहम्‍मद शमी ने पंजाब की तरफ से 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने चार विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 43* और राहुल तेवतिया 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में रियान पराग का विकेट आया।

SEPT 21, 2021 21:07 IST

महिपाल लोमरोर 43 रन बनाकर आउट

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर घातक महिपाल लोमरोर को लांग ऑन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। लोमरोर ने 17 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 20:59 IST

शमी ने पराग का किया शिकार

मोहम्‍मद शमी ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रियान पराग को लांग ऑन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। पराग ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 20:54 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

दीपक हूडा ने पंजाब की तरफ से 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने चार विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 42* और रियान पराग 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 24 रन आए।

SEPT 21, 2021 20:49 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

हरप्रीत बरार ने पंजाब की तरफ से 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने चार विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 18* और रियान पराग 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में यशस्‍वी जायसवाल (49) का विकेट आया।

SEPT 21, 2021 20:47 IST

बरार ने यशस्‍वी को अर्धशतक से रोका

हरप्रीत बरार ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल को शॉर्ट कवर्स में मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। यशस्‍वी सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। मयंक अग्रवाल ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। यशस्‍वी ने 36 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से 49 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 20:44 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आदिल राशिद ने पंजाब की तरफ से 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने तीन विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 49* और महिपाल लोमरोर 16* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 20:40 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

हरप्रीत बरार ने पंजाब की तरफ से 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने तीन विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 48* और महिपाल लोमरोर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में लियाम लिविंगस्‍टोन का विकेट आया।

SEPT 21, 2021 20:38 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने तीन विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 45* और महिपाल लोमरोर 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में लियाम लिविंगस्‍टोन का विकेट आया।

SEPT 21, 2021 20:38 IST

अर्शदीप का दूसरा शिकार

अर्शदीप सिंह ने पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लियाम लिविंगस्‍टोन को फेबियन एलेन के हाथों कैच आउट कराया। एलेन ने शानदार कैच लपका। लियाम लिविंगस्‍टोन ने 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 25 रन बनाए। पंजाब के हाथ लगी बड़ी सफलता।

SEPT 21, 2021 20:28 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

हरप्रीत बरार ने पंजाब की तरफ से 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दो विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 45* और लियाम लिविंगस्‍टोन 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:25 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

इशान पोरेल ने पंजाब की तरफ से 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 40* और लियाम लिविंगस्‍टोन 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:20 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आदिल राशिद ने पंजाब की तरफ से 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दो विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 34* और लियाम लिविंगस्‍टोन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:17 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

इशान पोरेल ने पंजाब की तरफ से आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दो विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 26* और लियाम लिविंगस्‍टोन 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:14 IST

इशान पोरेल को मिला डेब्‍यू विकेट

SEPT 21, 2021 20:11 IST

इशान पोरेल का डेब्‍यू विकेट

इशान पोरेल ने पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। पोरेल का आईपीएल में यह डेब्‍यू विकेट रहा। राहुल ने अपने दाएं ओर हवा में उछलकर शानदार कैच लपका। सैमसन ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 20:08 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

आदिल राशिद ने पंजाब की तरफ से सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 26* और कप्‍तान संजू सैमसन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:01 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

दीपक हूडा ने पंजाब की तरफ से पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 15* और ऐविन लुईस 36* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 20:01 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की तरफ से छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 16* और कप्‍तान संजू सैमसन 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

SEPT 21, 2021 19:59 IST

अर्शदीप ने दिलाई बड़ी सफलता

युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने ऐविन लुईस को फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर बल्‍लेबाज ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया। लुईस की टाइमिंग गड़बड़ाई और कवर्स में एडेन मार्करम ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। लुईस ने 21 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए।

SEPT 21, 2021 19:55 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

इशान पोरेल ने पंजाब की तरफ से दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 8* और ऐविन लुईस 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 19:54 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

इशान पोरेल ने पंजाब की तरफ से चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 10* और ऐविन लुईस 28* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 17 रन बने।

SEPT 21, 2021 19:33 IST

IPL 2021, PBKS vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

मोहम्‍मद शमी ने पंजाब की तरफ से पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 8* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 21, 2021 19:11 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

पंजाब किंग्‍स - केएल राहुल (कप्‍तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरण, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, आदिल राशिद, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्‍मद शमी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स - ऐविन लुईस, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), महिपाल लोमरोर, लियाम लिविंगस्‍टोन, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्‍यागी, चेतन सकारिया, मुस्‍ताफिजुर रहमान।

SEPT 21, 2021 19:05 IST

बर्थडे के दिन मैच नहीं खेल रहे हैं क्रिस गेल

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान केएल राहुल ने टॉस के समय बताया कि बर्थडे ब्‍वॉय क्रिस गेल मैच नहीं खेल रहे हैं।

SEPT 21, 2021 18:59 IST

पंजाबी डेब्‍यू

पंजाब के तीन खिलाड़‍ियों को मिली डेब्‍यू कैप
SEPT 21, 2021 18:57 IST

ऐविन लुईस को मिली डेब्‍यू कैप

ऐविन लुईस आज राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए अपना डेब्‍यू करेंगे
SEPT 21, 2021 18:56 IST

पंजाब-राजस्‍थान मैच में कुल 4 खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्‍यू

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ऐविन लुईस को डेब्‍यू का मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्‍स ने इशान पोरेल, एडेन मार्करम और आदिल राशिद को डेब्‍यू कैप सौंपी है।

SEPT 21, 2021 18:31 IST

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मैच की संभावित प्‍लेइंग XI आप यहां देख सकते हैं - पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

SEPT 21, 2021 18:29 IST

पंजाब-राजस्‍थान मैच के बारे में जानें सबकुछ

पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आईपीएल 2021 के 33वें मैच से जुड़ी अहम जानकारी आप यहां हासिल कर सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें - IPL 2021, PBKS vs RR Preview: पंजाब-राजस्‍थान के बीच होगी कांटे की टक्‍कर, हाई स्‍कोरिंग मैच होने की उम्‍मीद