LIVE

DC vs PBKS: मयंक-राहुल के अर्धशतक पर भारी पड़ी धवन की आतिशी पारी, दिल्ली ने पंजाब को दी करारी शिकस्त

Delhi Capitals vs Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल 2021 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी जीत जबकि पंजाब की लगातार दूसरी हार है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 18, 2021, 23:41 IST
Follow on Google News
DC vs PBKS: मयंक-राहुल के अर्धशतक पर भारी पड़ी धवन की आतिशी पारी, दिल्ली ने पंजाब को दी करारी शिकस्त

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) जीत की पटरी पर लौट आई है। पिछले मैच राजस्थान रॉयल्स के हाथों गंवाने वाली दिल्ली ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से करारी शिकस्द दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मयंक अग्रवाल (69) और केएल राहुल (61) की पारियों के दम पर 196 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 49 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों के जरिए आतिशी पारी खेली, जो मयंक-राहुल के अर्धसतक पर भारी पड़ी। धवन के अलावा पथ्वी शॉ (32), कप्तान रिषभ पंत (15) और स्टीव स्मिथ ने 9 रन बनाए। पंजाब की तरफ से झाए रिचर्डसन ने दो, राइली मेरिडिथ और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले पंजाब ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से सर्वाधिक मयंक अग्रवाल (69) ने बनाए। उनके अलावा केएल राहुल (61) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। क्रिस गेल ने 11 और निकोलस पूरन ने 9 रन का योगदान दिया। वहीं, दीपक हुड्डा 22 और शाहरुख खान 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने दो, लुकमान मेरीवाला और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

APR 18, 2021 23:36 IST

स्टोइनिस ने लगाया विजयी चौका

दिल्ली को चौथा झटका कप्तान रिषभ पंत के तौर पर लगा। उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का मारा। पंत को झाय रिचर्डसन ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। उनका विकेट 180 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से दिल्ली को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव थे। दोनों ने आसानी से 18.2 ओवर में दिल्ली की जीत की नैया पार लगा दी। स्टोइनिस ने 13 गेंदों में 3 चौकों और छक्के की मदद से नाबाद 27 रन की पारी खेली। वहीं, ललित ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 चौके जमाते हुए नाबाद 12 रन बनाए। स्टोइनिस ने मेरिडिथ पर विजयी चौका जड़ा।

APR 18, 2021 23:30 IST

मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर में लुटाए 20 रन

दिल्ली ने 16वें ओवर में 8 रन जोड़े, लेकिन 17वां उनके लिए काफी अच्छा रहा। मोहम्मद शमी द्वारा डाले गए इस ओवर में दिल्ली ने 20 रन बनाए। शमी से लय भटके हुए नजर आए। उन्होंने नो बॉल भी डालीं। मार्कस स्टोइनिस ने ओवर में चौके और 1 छक्का लगाकर दिल्ली के ऊपर से दबाव हटा दिया। शमी ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 180/3 था। 

APR 18, 2021 22:54 IST

तीसरे शतक से चूके शिखर धवन

दिल्ली का तीसरा विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। धवन ने बेहतरीन पारी खेली, मगर वह आईपीएल में शतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करे हुए 92 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के उड़ाए। धवन को झाय रिचर्डसन ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह स्क्वेयर लेग की दिशा में स्वीप करना चाहते थे और गेंद विकेटों पर जा लगी। उनका विकेट 152 के कुल स्कोर पर गिरा। रिषभ पंत 11 गेंदों में 11 रन के निजी स्कोर पर हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अभी खाता नहीं खोला है।

APR 18, 2021 22:40 IST

दिल्ली ने 13 ओवर में बनाए 125 रन

दिल्ली के दो विकेट गिरने के बाद शिखर धवन और कप्तान रिषभ पंत क्रीज पर हैं। धवन तेजी से रन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि पंत का हाथ खोलना अभी बाकी है। धवन ने 43 गेंदों में 78 और पंत ने 6 गेंदों में 4 रन बना लिए हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 125 है। 

APR 18, 2021 22:30 IST

स्मिथ ने हड़बड़ी में खोया विकेट

दिल्ली को दूसरा झटका स्टीव स्मिथ के तौर पर लगा। स्मिथ से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह 12 गेंदों में 9 रन बनाकर राइली मेरीडिथ का शिकार बन गए। स्मिथ ने हड़बड़ी में 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट खोया। वह मिड ऑफ के ऊपर से मारना चाहते थे, मगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्डमैन पर झाय रिचर्डसन के हाथों चली गई। वह 107 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। शिखर धवन (64*) टिके हुए हैं। 

APR 18, 2021 22:20 IST

धवन ने जड़ा 43वां आईपीएल अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौकों के जरिए 50 रन कंप्लीट किए। धवन ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की।
उनके आईपीएल करियर का यह 43वां पचासा है। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 99 है। धवन 34 गेंदों में 58 और स्टीव स्मिथ 9 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

APR 18, 2021 22:11 IST

डीसी ने 8 ओवर में बनाए 75 रन

पृथ्वी शॉ के जाने के बाद शिखर धवन (37*) और स्टीव स्मिथ (5*) ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और दिल्ली ने 75 रन बना लिए हैं।
 

APR 18, 2021 22:01 IST

पृथ्वी शॉ को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन

दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। शॉ ने 17 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 32 रन की पारी खेली। उन्हें अर्शदीप सिंह ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर टंग गई। क्रिस गेल ने भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। शॉ का विकेट 59 के कुल स्कोर पर गिरा। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 62/1 है। शिखर धवन 18 गेंदों में 28 और स्टीव स्मिथ 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

APR 18, 2021 21:53 IST

दिल्ली का पचासा हुआ पूरा

दिल्ली का पचासा पूरा हो गया है। दिल्ली ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन डटकर पंजाब के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। शॉ 15 गेंदों में 31 और धवन 15 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

APR 18, 2021 21:45 IST

दिल्ली ने तीन ओवर में बनाए 31 रन

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दिल्ली की पारी को आक्रामाक अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। शॉ ने 10 गेंदों में 20 और धवन 8 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 31 पर पहुंच गया है। बता दें कि दिल्ली की टीम शुरुआत में पंजाब की तरह ही बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब स्कोर तीन ओवर में 35 रन था।

APR 18, 2021 21:34 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरे शॉ और धवन

दिल्ली की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन आए हैं। पंजाब की ओर से गेंदबाजी की बागडोर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मिली। अर्शदीप ने पहले ओवर में 10 रन दिए। पृथ्वी ने 5 और धवन ने एक चौके समेत 5 रन बनाए।

APR 18, 2021 21:25 IST

पंजाब ने दिल्ली को दिया 196 रन का लक्ष्य

पंजाब ने दिल्ली को 196 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से सर्वाधिक मयंक अग्रवाल (69) ने बनाए। उनके अलावा केएल राहुल (61) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। क्रिस गेल ने 11 और निकोलस पूरन ने 9 रन का योगदान दिया। वहीं, दीपक हुड्डा 22 और शाहरुख खान 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने दो, लुकमान मेरीवाला और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

APR 18, 2021 21:21 IST

पंजाब ने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाए

पंजाब की टीम ने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाए और स्कोर 195 पर पहुंचाया। क्रिस वोक्स द्वारा डाले गए 20वें ओवर में शाहरुख खान ने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। शाहरुख 5 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दीपक हुड्डा ने 13 गेंदों मं नाबाद 22 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के लगाए।

APR 18, 2021 21:12 IST

नहीं चला निकोलस पूरन का बल्ला

पंजाब का चौथा विकेट निकोलस पूरन के तौर पर गिरा। पूरन का बल्ला नहीं चला और वह 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका जड़ा। पूरन को आवेश खान ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से उठा कर मारने के चक्कर में कगिसो रबाडा को कैच थमा बैठे। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 179/4 है। दीपक हुड्डा ने 12 गेंदों में 21 रन बना लिए हैं जबकि शाहरुख खान बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। 
 

APR 18, 2021 21:02 IST

क्रिस गेल ने सस्ते में गंवाया विकेट

मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए क्रिस गेल का बल्ला खामोस रहा। उन्होंने 9 गेंदों में 11 रन बनाकर सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने एक छक्का मारा। गेल को क्रिस वोक्स ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने कवर की दिशा में छक्का लगाने के प्रयास किया, मगर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी रिपल पटेल ने कैच पकड़ लिया। 17 ओवर का खेल होने पर दिल्ली का स्कोर 162/3 है। दीपक हुड्डा ने 6 गेंदों में 12 और निकोलस पूरन ने 2 गेंदों में 2 रन बना लिए हैं। 

APR 18, 2021 20:55 IST

केएल राहुल बने कगिसो रबाडा का शिकार

पंजाब को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 51 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के मारे। राहुल को कगिसो रबाडा ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने बड़ा शॉट जमाने की फिराक में डीप मिडविकेट पर मार्कस स्टोइनिस को कैच थमा दिया। उनका विकेट 141 के कुल स्कोर पर गिरा। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 150/2 पर पहुंच गया है। क्रिस गेल 7 गेंदों में 5 और दीपक हुड्डा 3 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

APR 18, 2021 20:46 IST

केएल राहुल ने 23वीं फिफ्टी जमाई

केएल राहुल ने भी फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के दम पर 50 रन बनाए। राहुल ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उनकी आईपीएल में यह 23वीं फिफ्टी है। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 128/1 है। क्रिस गेल 4 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

APR 18, 2021 20:37 IST

मयंक अग्रवाल ने खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स को पहला झटका मयंक अग्रवाल के तौर पर लगा। मयंक ने टिककर बल्लेबाज की और तूफानी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 4 छक्के जड़े। मयंक को अपना आईपीएल मैच खेल रहे लुकमान मेरीवाला ने पवेलियन भेजा। वह 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन स्वीपर कवर पर शिखर धवन के हाथों लपके गए। मयंक ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। 

APR 18, 2021 20:29 IST

पंजाब ने 12 ओवर में बनाए 120 रन

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जबरदस्त तरीके से पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे है। राहुल 40 गेंदों में 46 और मयंक 33 गेंदों में 68 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 12 ओवर का खेल होने के बाद पंजाब ने 120 रन बना लिए हैं।

APR 18, 2021 20:20 IST

मयंक अग्रवाल ने जड़ा अर्धशतक 

ओपनर मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 25 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। मयंक ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। उनके आईपीएल करियर का यह आठवां अर्धशतक है। 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दिल्ली का स्कोर 94 है। मयंक 27 गेंदों में 53 और राहुल 34 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

APR 18, 2021 20:10 IST

विकेट को तरसी दिल्ली की टीम

केएल राहुल (34*) और मयंक अग्रवाल (34*) खूंटा गाड़कर खड़े हो गए हैं। दिल्ली की टीम पहले विकेट को तरस गई है। कप्तान पंत ने तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनर आर अश्विन और ललत यादव को भी आजमाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 74 पर पहुंच गया है। 

APR 18, 2021 20:02 IST

पंजाब ने पावर प्ले में बनाए 59 रन

पावर प्ले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक ने शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों ने दिल्ली के खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया है। राहुल ने 13 गेंदों में 30 और मयंक ने 24 गेंदों में 23 रन बना लिए हैं। शुरुआती 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 59 है।
 

APR 18, 2021 19:54 IST

पचासे के करीब पहुंची पंचाब की टीम

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर जमे हुए हैं और पंजाब की टीम पचासे के करीब पहुंच गई है। राहुल 13 गेंदों में 12 और मयंक 12 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 43 है।  
 

APR 18, 2021 19:45 IST

डेब्यूटेंट लुकमान ने पहले ओवर में दिए 20 रन

पंजाब के लिए दूसरे ओवर बेहद शानदार रहा। वहीं, डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज लुकमान मेरीवाला के लिए काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने पहले ओवर में 20 रन लुटा दिए। उन्होंने तीन चौके और 1 छक्का दिया। केएल राहुल ने 8 गेंदों में 10 और मयंक अग्रवाल ने 5 गेंदों में 14 रन बना लिए हैं। 

APR 18, 2021 19:35 IST

पारी का आगाज करने आए राहुल-मयंक

पंजाब की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल आए हैं। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की कमान क्रिस वोक्स ने संभाली। वोक्स ने पहले ओवर में 5 रन दिए। राहुल ने एक चौका मारा और एक रन दौड़कर लिया।

APR 18, 2021 19:30 IST

एनरिक नॉर्खिया को नहीं मिला मौका

दक्षिण अफ्रीक के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया आरटी-पीसीआर जांच में तीन बार नेगेटिव आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ चुके हैं। हालांकि, दिल्ली की टीम ने नॉर्खिया को इस मैच में मौका नहीं दिया है। बता दें कि कोविड-19 की गलत रिपोर्ट चलते गेंदबाज को बीसीसीआई के अनिवार्य सात दिन के क्वारंटाइन के बाद दो अतिरिक्त दिन आइसोलेशन में रहना पड़ा था।

APR 18, 2021 19:25 IST

दिल्ली-पंजाब ने टीम में किया बदलाव

दिल्ली और पंजाब ने अपनी प्लेइंग में बदलाव किया है। दिल्ली ने अजिंक्‍य रहाणे और टॉम करन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, दिल्ली ने स्टीव स्मिथ और लुकमान मेरीवाला को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा पंजाब ने एक बदलाव किया है। पंजाब ने मुरुगन अश्विन की जगह जलज सक्सेना को मौका दिया है। 

APR 18, 2021 19:17 IST

दिल्ली-पंजाब की प्‍लेइंग इलेवन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स: रिषभ पंत (कप्‍तान और विकेटकीपर), पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्‍टोइनिस, ललित यादव, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और लुकमान मेरीवाला।

पंजाब किंग्‍स: केएल राहुल (कप्‍तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, जलज सक्सेना, मोहम्‍मद शमी, राइली मेरीडिथ, अर्शदीप सिंह।

APR 18, 2021 19:09 IST

दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। दूसरी पारी में ओस होगी तो इसलिए हमें पहले 10 ओवर का बखूबी इस्तेमाल उपयोग करना होगा। वहीं, पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम आखिरी मुकाबले से सीख सकते हैं। अगर हम सामान्य रूप से बल्लेबाजी कर सकें तो शुरुआती छह ओवर बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमें हाथ में विकेट रखने होंगे। 

APR 18, 2021 18:58 IST

अब तक कैसी रही वानखेड़े की पिच?

आईपीएल 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर शुरूआत में हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले। इसके बाद फिर लो स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले। ऐसे में लगता है कि एक बार फिर बल्‍ले और गेंद के बीच जोरदार टक्‍कर देखने को मिलेगी। 

APR 18, 2021 18:50 IST

दोनों टीमों के शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के पास शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं। दिल्ली की टीम पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और रिषभ पंत पर काफी निर्भर है जबकि पंजाब की टीम में यही भूमिका केएल राहुल, क्रिस गेल और दीपक हुड्डा निभा रहे हैं। 

APR 18, 2021 18:45 IST

दोनों को पिछले मैच में ऐसे मिली हार

दिल्ली ने पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला और तीन विकेट से शिकस्त झेली। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए और राजस्थान ने दो गेंदें शेष रहते 7 विकेट गंवाकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं, पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स ने विकेट से मात दी। चेन्‍नई ने पंजाब को 106/8 के स्‍कोर पर रोका और फिर 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 107 रन लिए। 

APR 18, 2021 18:40 IST

किस टीम का पलड़ा भारी

आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें केएल राहुल की अगुवाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब ने 26 में से 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं वहीं दिल्ली की टीम 11 मैज जीतने में सफल रही। पिछले साल दोनों टीमों दो मर्तबा भिड़ीं। एक मैच दिल्‍ली ने और एक पंजाब ने जीता।