RETIRED HURT: मैच के बीच हैदराबाद को लगा झटका, छक्का जड़कर मैदान से बाहर गया ये खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 11:25 PM IST

Rahul Tripathi Injury update: सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे मैच के दौरान तब करारा झटका लगा जब आईपीएल के उनके स्टार खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।

RETIRED HURT: मैच के बीच हैदराबाद को लगा झटका, छक्का जड़कर मैदान से बाहर गया ये खिलाड़ी
Photo Credit: Twitter

Rahul Tripathi Injury News: सोमवार को आईपीएल 2022 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत हुई। दोनों टीमों के बीच हुई इस टक्कर में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी तो की, लेकिन इस बीच उनको एक करारा झटका भी लगा जब उनके धुरंधर खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी चोटिल हो गए।

मैच में 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के ओपनर्स अभिषेक शर्मा (42) और कप्तान केन विलियमसन (57) ने टीम को शानदार शुरुआत दी। अभिषेक के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी पिच पर आए और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी भी कर रहे थे। तभी राहुल तेवतिया के 14वें ओवर की पहली गेंद पर त्रिपाठी ने एक शानदार छक्का जड़ा लेकिन शॉट खेलने के बाद वो पिच पर गिर गए।

कुछ देर तक फीजियो ने उनकी जांच की लेकिन उनको पैर में काफी देर से दिक्कत हो रही थी इसलिए उनको रिटायर्ड हर्ट करने का फैसला लिया गया। राहुल त्रिपाठी 11 गेंदों में 17 रनों की पारी खेलने के बाद मैदान से बाहर जाने को मजबूर हो गए। उनकी जगह निकोलस पूरन ने आकर बल्लेबाजी संभाली और अंतिम ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!