VIDEO: शिवम दुबे के 102 मीटर लंबे छक्के ने मचाई खलबली, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:47 AM IST

Shivam Dube's 102 meter six: शिवम दुबे ने मंगलवार को आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 102 मीटर का एक छक्का जड़ा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

VIDEO: शिवम दुबे के 102 मीटर लंबे छक्के ने मचाई खलबली, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

मुंबई: युवा ऑलराउंडर शुवम दुबे आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा बनकर उभरे हैं। खराब प्रदर्शन के बीच टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। मंगलवार को लगातार चार हार के बाद टीम को पहली जीत दिलाने में शिवम दुबे ने अहम भूमिका अदा की। शिवम ने 46 गेंद में 95 रन की नाबाद पारी खेली। ये आईपीएल में उनका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 

दुबे ने अपनी पारी में जड़े 5 चौके और 8 छक्के
इस पारी के दौरान शिवम दुबे ने 5 चौके और 8 छक्के जड़े। तीसरे विकेट के लिए  रॉबिन उथप्पा के साथ 74 गेंद में165 रन की साझेदारी करके टीम को 20 ओवर में 216 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अंत में चेन्नई को 23 रन के अंतर से जीत हासिल हुई और शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अपनी इस धुआंधार पारी के दौरान शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का जड़कर सनसनी मचा दी। उनका ये छक्का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

102 मीटर का जड़ा स्ट्रेट छक्का
शिवम ने ये छक्का चेन्नई की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर जड़ा। हेजलवुड की ओवरपिच गेंद को दुबे ने सीधे बल्ले से स्ट्रेट बाउंड्री की ओर खेला और गेंद हवा में होती हुई सीधा साइड स्क्रीन के पीछे जा गिरी। ये शॉट खेलने के बाद दुबे धोनी के साथ बड़ी सहजता से पिच पर बात करते नजर आ रहे थे। बाद में पता चला कि यह छक्का 102 मीटर लंबा था। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए 193 रन बना सकी आरसीबी 
चेन्नई द्वारा जीत के लिए दिए गए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन बना सकी और 23 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज पचास रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। चार मैच में लगातार हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई पहली रवींद्र जडेजा की कप्तानी में जीत का स्वाद चखने में सफल हुई। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!