चमीरा ने ऐसे काटी विराट की 'पतंग', कोहली को नहीं हुआ यकीन-रह गए दंग [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 08:45 PM IST

विराट कोहली मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट अपने आउट होने के तरीके से खुद अचंभित रह गए।

चमीरा ने ऐसे काटी विराट की 'पतंग', कोहली को नहीं हुआ यकीन-रह गए दंग [VIDEO]

मुंबई: बदकिस्मती विराट कोहली का साथ छोड़ ही नहीं रही है। मंगलवार को इस बात की तस्दीक एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में हो गई। पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही विराट कोहली दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर आउट होकर चलते बने। वो पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

आउट होने के तरीके से विराट खुल हो गए हैरान
इस गेंद से ठीक पहले अनुज रावत कैच आउट होकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में विराट का चमीरा ने स्वागत शॉर्ट पिच गेंद के साथ किया और विराट ने इस गेंद को अपने शरीर से दूर खेला और नीचे नहीं रख पाए। हवा में ही इल गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े दीपक हुड्डा ने लपक लिया। इस तरह पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद विराट कोहली खुद भी हैरान थे। उनके चेहरे पर अटपटी सी मुस्कान थी। विराट के आउट होते ही आरसीबी का स्कोर 1 ओवर में 7 रन पर दो विकेट हो गया। 

चौथी बार हुए गोल्डन डक पर आउट 
विराट कोहली के साथ आईपीएल के 15 साल के इतिहास में चौथी बार हुआ जब वो पारी की पहली गेंद पर आउट होकर यानी गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। विराट को पहली बार गोल्डन डक पर पवेलियन साल 2008 में मुंबई इंडियन्स के लिए खेल रहे आशीष नेहरा ने भेजा था। उसके बाद पंजाब किंग्स के संदीप शर्मा ने साल 2014 में पहली गेंद पर आउट किया था। तीसरी बार विराट गोल्डन डक पर साल 2017 में आउट हुए थे। ये कारनामा केकेआर के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने किया था। और अब विराट दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर गोल्डन डक बनाकर पवेलियन वापस लौटे हैं। 

7 पारी में 119 रन बना सके हैं कोहली
विराट कोहली का बल्ला इस सीजन अबतक खामोश रहा है। आईपीएल 2022 में अबतक खेले 7 मैच में एक बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 19.83 के औसत और 123.96 के स्ट्राइकरेट से 119 रन बना सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा है। वो अबतक केवल 96 गेंद का सामना कर सके हैं। कप्तानी के दबाव से मुक्त हो चुके विराट से प्रशंसकों को बड़ी पारी की आस है। लेकिन वो उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!