केएल राहुल के कमान संभालते ही किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली को पछाड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2020, 08:32 PM IST

केएल राहुल के किंग्स इलेवन पंजाब की कमान आईपीएल में संभालते ही उनकी टीम ने एक मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पछाड़ दिया।

केएल राहुल के कमान संभालते ही किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली को पछाड़ा
Photo Credit: Twitter

दुबई: आईपीएल 2020 के नए सीजन के दूसरे मुकाबले में जैसे ही किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान केएल राहुल टॉस के लिए उतरे वैसे ही पंजाब की टीम ने एक मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पछाड़ दिया।

केएल राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले 12वें खिलाड़ी हैं। इतनी बड़ी संख्या में और किसी आईपीएल टीम ने कप्तान नहीं बदले हैं। राहुल के टीम की कमान संभालने से पहले दिल्ली और पंजाब साझा रूप से सबसे ज्यादा कप्तान वाली आईपीएल टीम थी लेकिन पंजाब इस मामले में दिल्ली को पछाड़कर एक कदम आगे निकल गई है। सबसे रोचक बात यह है कि दोनों ही टीमें इससे पहले के सभी सीजन में खेलती नजर आईं लेकिन खिताब एक बार भी अपने नाम नहीं कर सकीं। दोनों को सबसे फिसड्डी टीम भी माना जाता है। 

आईपीए में किस टीम के कितने कप्तान 

  1. किंग्स इलेवन पंजाब:          12 
  2. दिल्ली कैपिटल्स                11 
  3. मुंबई इंडियन्स                  07 
  4. सनराइजर्स हैदराबाद        07
  5. पुणे वॉरियर्स इंडिया          06 
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर      06 
  7. राजस्थान रॉयल्स             05 
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स  04 
  9. डेक्कन चार्जर्स               04  
  10. चेन्नई सुपर किंग्स           02
  11. गुजराज लॉयंस              02 
  12. कोच्ची टस्कर्स               02 

 
चेन्नई का है सबसे शानदार रिकॉर्ड 
कप्तानी के मामले में सबसे शानदार रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स का है। चेन्नई के लिए केवल एमएस धोनी ने अधिकांश मैचों में कप्तानी की है। उनके अलावा कुछ मौकों पर जब धोनी चोट के कारण नहीं खेल पाए तब टीम की कप्तानी सुरेश रैना ने संभाली थी। हालांकि सबसे कम कप्तान वाली टीमों में गुजरात लॉयंस और कोच्ची टस्कर्स की टीमें शामिल हैं। इन दोनों टीमों के भी केवल 2-2 कप्तान रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!