Bumrah Wife : बुमराह की पत्नी ने जब रियालिटी शो में प्रतिभागी को किया ‘किस’, हुआ था विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 10:43 AM IST

Sanjana Ganessan: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन चर्चा में हैं। बीते दिन जब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने बर्थडे पर महज दो रन बनाकर आऊट हो गए थे तब संजना को दर्शक दीर्घा में बैठे मुस्कराते देखा गया था। संजना की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बने। संजना पहले भी विवादों में रह चुकी हैं

Bumrah Wife : बुमराह की पत्नी ने जब रियालिटी शो में प्रतिभागी को किया ‘किस’, हुआ था विवाद
Photo Credit: Instagram

Sanjana Ganesan first love : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च 2021 को लोकप्रिय खेल पत्रकार संजना गणेशन से शादी की थी। नवविवाहित जोड़े की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। सब फैंस ने इस प्यारी जोड़ी के लिए सुंदर मैसेज किए। लेकिन इसी बीच संजना की बीती जिंदगी से विवादित तस्वीरें भी वायरल होती देखी गई। यह तस्वीर उनकी एमटीवी के शो स्पिट्सविला की थी जिसमें संजना को एक प्रतिभागी को किस करते हुए दिखाया गया था।

इस प्रतिभागी का नाम था अश्विनी कौल। इस रियालिटी शो के दौरान दोनों में प्रेम संबंध होने की बात भी उठी थी। उन्होंने शो में सरेआम अश्विनी को किस भी किया था। इसका सोशल मीडिया पर विरोध भी हुआ था। फैंस मान रहे थे कि महज चर्चा हासिल करने के लिए प्रेमी जोड़े ने ऐसा किया है। 

पुणे से आई संजना ने किया था प्रभावित

स्पिट्सविला-7 का यह सीजन निखिल चिन्नपा और अभिनेत्री सनी लियोन द्वारा होस्ट किया गया था। संजना शो में बतौर प्रतिभागी शामिल हुई थीं जिन्हें अपने साथी (अश्विन) से प्यार हो गया था। 2014 में एमटीवी के इस लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो के लिए विभिन्न शहरों में ऑडिशन हुए थे। पुणे से आई संजना गणेशन को भी इसमें जगह मिली। संजन ने शो में प्रवेश करने से पहले फेमिना आधिकारिक रूप से भव्य खिताब जीता था। उन्होंने शुरूआत से अपने व्यक्तित्व और प्रदर्शन के साथ सबपर वास्तविक प्रभाव डाला था।

अश्विनी ने छोड़ दिया था शो

शो की शुरूआती चरण में ही वह शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थीं। इसी दौरान संजना को अपने सहयोगी अश्विनी कौल से प्यार हो गया। दोनों ने रोमांटिक बातों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर लगाए रखा। इस बीच एक टास्क के दौरान संजना घायल हो गई थीं और उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया। बात यही खत्म नहीं हुई अश्विनी ने भी अपनी लेडीलव के नक्शेकदम पर चलने के लिए शो छोड़ने का फैसला किया था। इस घटनाक्रम ने खूब चर्चा बटोरी थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!