Today IPL match pitch report, Rajasthan vs Lucknow: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों ने मौजूदा आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। लखनऊ ने 4 मैच खेले, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की। उधर राजस्थान रॉयल्स ने तीन मैच खेले, जिसमें से दो में जीत दर्ज की और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
लखनऊ सुपरजायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं। लखनऊ ने गुजरात से पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद दमदार वापसी की और फिर चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। केएल राहुल की टीम के हौसले बुलंद हैं। वहीं राजस्थान ने हैदराबाद और मुंबई को हराया, लेकिन बैंगलोर से पिछले मैच में शिकस्त मिली। संजू सैमसन के रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटने को बेकरार हैं।
यह मुकाबला दिलचस्प होना तय है क्योंकि दोनों ही टीमों में काफी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं और इस समय शानदार फॉर्म में भी हैं। फैंस की भी ऐसे में दिलचस्पी यह जानने में होगी कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा है और मुंबई का मौसम किस टीम का समर्थन करता हुआ नजर आ रहा है।
आज कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच, राजस्थान-लखनऊ मैच (RR vs LSG Pitch Report)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार बताई जा रही है। मगर ओस के कारण यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान साबित हो रहा है। राजस्थान और लखनऊ दोनों ही टीमों में धाकड़ बल्लेबाज है, जिससे इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी। आज वानखेड़े स्टेडियम पर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Forecast)
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। तब खिलाड़ियों को गर्मी से ज्यादा जूझना नहीं पड़ेगा। मुंबई में बारिश के 6 प्रतिशत आसार है, लेकिन मैच पूरा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक मुंबई का तापमान दिन में 31 डिग्री सेलसियस रहेगा जो कि शाम में गिरकर 27 डिग्री सेलसियस पहुंच जाएगा। यहां नमी 73 से लेकर 79 प्रतिशत तक रहेगी।

