एमएस धोनी के संन्‍यास की घोषणा के बाद गूगल ने किया कुछ ऐसा, फैंस बोले- दिन बना दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 10:19 AM IST

Google on MS Dhoni retirement: एक जगह भरना मुश्किल, सर्च इंजन जायंट गूगल भी एमएस धोनी के फैंस की लिस्‍ट में जुड़ा और पूर्व कप्‍तान को शानदार विदाई दी। गूगल का ट्वीट फैंस को बहुत पसंद आया।

एमएस धोनी के संन्‍यास की घोषणा के बाद गूगल ने किया कुछ ऐसा, फैंस बोले- दिन बना दिया

नई दिल्‍ली: यहां सिर्फ एक महेंद्र सिंह धोनी है इसलिए जब पूर्व भारतीय कप्‍तान ने शनिवार को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्‍यास की घोषणा की तो फैंस भावुक हो गए। 39 साल के धोनी के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्‍ट की बाढ़ आई। भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्‍तानों की श्रेणी में शामिल हैं और उनकी अनूठी उपलब्धियों को गिनाते हुए फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट और पोस्‍ट किए।

सर्च इंजन जायंट गूगल ने भी टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट दिया है। गूगल ने जो किया, उसे देख फैंस ने कहा कि दिन बना दिया। गूगल भी माही फैंस के साथ जुड़ा और एक ऐसा ट्वीट किया, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को जमकर पसंद आ रहा है। गूगल इंडिया ने ट्वीट किया, 'हमने खोजने की कोशिश की, लेकिन वहां आपके जैसा और कोई नहीं होने वाला एमएस धोनी'

गूगल ने धोनी को शानदार विदाई देते हुए कहा कि आपके जैसा अब और कोई नहीं होगा। आपका विकल्‍प मिलना मुश्किल है। गूगल के इस इशारे को माही फैंस से जमकर तारीफ मिल रही है।

माही फैंस के रिएक्‍शंस

बहरहाल, एमएस धोनी ने भले ही नीली जर्सी को अलविदा कहा हो, लेकिन वह अब भी पीली जर्सी में नजर आएंगे। जी हां, एमएस धोनी आगामी आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का नेतृत्‍व करते हुए नजर आएंगे। सीएसके की कोशिश चौथी बार खिताब जीतने की होगी। इस साल आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!